श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास की वर्षगांठ भव्य स्तर पर मनायेगी पंजाब हिन्द फोर्स : बिन्नी कौड़ा * मंगल सिंह को सौंपा जिला उपाध्यक्ष का पदभार


फगवाड़ा 5 जुलाई (ध्रुव कलूचा) पंजाब हिन्द फोर्स की एक बैठक बी.सी. सैल पंजाब के प्रधान कमल राजपूत की अध्यक्षता में स्थानीय अणखी नगर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें फोर्स के वरिष्ठ नेता बिन्नी कौड़ा, राकेश शर्मा तथा सुनीष अग्रवाल लाडी विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक के दौरान मंंगल सिंह को जिला कपूरथला इकाई के उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई जबकि दो नए सदस्यों बिट्टू कुमार व राजिन्द्र कुमार को फोर्स की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। बैठक संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बिन्नी कौड़ा एवं अन्यों ने बताया कि आगामी 5 अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास की वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया जाएगा। बिन्नी कौड़ा ने बताया कि इस संबंधी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। शीघ्र ही अंतिम रूप देकर विस्तार से बताया जाएगा। इस अवसर पर अमरीक सिंह, फगवाड़ा चेयरमैन राजकुमार राजू, फगवाड़ा प्रधान दीपक कुमार, मजदूर सैल फगवाड़ा के प्रधान राजन राय, मजदूर सैल का उप प्रधान उमेश पासवान, फगवाड़ा उप प्रधान सुरिन्द्र कुमार व रोहन इत्यादि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन