सेवा को ही धर्म मानते हैं लायंस इंटरनैशनल 321-डी के रिजन चेयरपर्सन लायन गुरदीप सिंह कंग * हजारों गरीब को बांटा राशन * रक्तदान में भी बहुमुल्य योगदान


फगवाड़ा 23 सितंबर (ध्रुव कलूचा) हजारों जरूरतमंद लोगों को राशन की व्यस्था करके अन्नदाता की छवि बना चुके लायंस इंटरनैशनल 321-डी के रिजन चेयरपर्सन आर-16 लायन गुरदीप सिंह कंग फगवाड़ा वासियों के लिए किसी विशेष परिचय के मोहताज नहीं हैं। जरूरतमंदों की यथा संभव सहायता करना वे अपना धर्म मानते हैं। आज यहां वार्तालाप में रिजन चेयरपर्सन लायन कंग ने बताया कि वे हर महीने जरूरतमंद परिवारों को राशन की व्यवस्था करते हैं। कोरोना काल में जब लोग लाकडाऊन की वजह से दाने-दाने को मोहताज थे तब भी उन्होंने घर-घर जाकर जरूरतमंदों को राशन सहित हर संभव सहायता पहुंचाई। अभी हाल ही में दूसरी बार पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर के सीमांत क्षेत्र में रहते जरूरतमंद परिवारों को दो सौ पैकेट अनाज भेजा है। गुरदीप सिंह कंग जो कि लायंस क्लब फगवाड़ा सिटी के चार्टर प्रधान भी हैं, उनकी मेहनत की बदौलत ही क्लब इलैवन स्टार सौ प्रतिशत एक्टिव क्लब का दर्जा प्राप्त कर चुकी है। इसके अलावा वे आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम के फगवाड़ा शाखा के प्रधान भी हैं। उनकी सेवा के प्रति समर्पित भाव को देखते हुए न्यू मंडी रोड शापकीपर्का एसोसिएशन ने उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद का सम्मान भी दिया हुआ है। लायन गुरदीप सिंह कंग की अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों में वर्ष में तीन बार खूनदान कैंप आयोजित करना शामिल है। खास बात यह है कि वे हर साल अपना जन्म दिन भी खुद खूनदान करके ही मनाते हैं। अब तक 180 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भी बांट चुके हैं। उनकी यही हार्दिक इच्छा रहती है कि जो भी जरूरतमंद उनके पास सहायता के लिए आये उसे खाली न लौटना पड़े। उन्होंने कहा कि जब तक ईश्वर चाहेगा वे इसी प्रकार जरूरतमंदों की सेवा सहायता करते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन