चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनने पर विधायक धालीवाल ने दी बधाई विधायक बोले, कांग्रेस सभी वर्गों का सम्मान करने वाली पार्टी, चन्नी के नेतृत्व में विकास की नई इबारत लिखेगा पंजाब


फगवाड़ा : (ध्रुव कलूचा) स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) ने कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने व मुख्यमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। चंड़ीगढ़ के राज भवन में विधायक ने चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कांग्रेस हाईकमान का आभार प्रकट किया और इसे पार्टी हाईकमान का ऐतिहासिक फैसला बताया। विधायक धालीवाल ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब और पंजाबियत के लिए बतौर मुख्यमंत्री शानदार काम किया व जनहित एवं लोक भलाई के कार्यो के साथ-साथ राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करवाया। विधायक ने कहा कि अब चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पंजाब विकास की नई ईबारत लिखेगा और चन्नी अपने तजुर्बे से प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करेंगे। विधायक धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाकर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस अनुसूचित जाति वर्ग के साथ-साथ सभी वर्गों  का पूरा मान सत्कार करती है। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी आज सोमवार को 11 बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे व चन्नी के मुख्यमंत्री बनने से  पंजाब विकास, उन्नति व प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होगा। विधायक धालीवाल ने कहा कि अकाली-बसपा गठबंधन, भाजपा व आम आदमी पार्टी तो केवल अनुसूचित जाति वर्ग के साथ वोट की राजनीति कर उनके लिए झूठे बड़े-बड़े वादे करते है, जबकि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग के चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाकर राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग को बड़ा सम्मान दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ