कांग्रेस ने लड्डू बांटे तो भाजपाईयों के पेट में दर्द क्यों हुआ : संजीव बुग्गा * खोसला का फगवाड़ा और भाजपा का पंजाब में कोई भविष्य नहीं


फगवाड़ा 22 सितंबर (ध्रुव कलूचा) चरनजीत चन्नी की बतौर मुख्यमंत्री पंजाब ताजपोशी होने पर फगवाड़ा के कांग्रेस नेताओं द्वारा लड्डू बांटे जाने को लेकर तंज कसने वाले शहर के पूर्व मेयर अरुण खोसला पर पलटवार करते हुए आज ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी प्रधान संजीव बुग्गा पूर्व पार्षद ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति से प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री बनने की खुशी में अगर लड्डू बांट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं तो इसे लेकर पूर्व मेयर अरुण खोसला के पेट में दर्द होना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुजरात, कर्नाटक, उतराखंड के मुख्यमंत्री बदले तो कांग्रेस ने कोई टिप्पणी नहीं की मगर पंजाब का एस.सी. मुख्यमंत्री बनने पर मेयर खोसला सहित अन्य भाजपा नेताओं का छींटाकशी करना दर्शाता है कि ये लोग एस.सी. विरोधी मानसिकता से ग्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि अरुण खोसला फगवाड़ा के निकम्मे मेयर रहे हैं, अब जबकि मेयर की कुर्सी भी चली गई है तो सुर्खियां बटोरने के लिए ऊल-जलूल बयानबाजी करते रहते हैं जिसे कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने पूर्व मेयर द्वारा आये दिन हलका विधायक तथा पंजाब सरकार पर निशाना साधने को लेकर तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फगवाड़ा में अरुण खोसला तथा पंजाब में भाजपा का कोई भविष्य नहीं है इसलिए उन्हें चाहिए कि वे उत्तर प्रदेश में जाकर योगी सरकार की डूबती नैय्या को बचाने का प्रयास करें और पंजाब की जनता को गुमराह करने से बाज आएं। ब्लाक प्रधान बुग्गा ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि भाजपा को यह बात हजम नहीं हो रही कि कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी के रूप में प्रदेश को प्रथम एस.सी. मुख्यमंत्री देकर इतिहास रच दिया है। क्योंकि भाजपा झूठे प्रलोभनों के बल पर प्रदेश के अनुसूचित जाति समाज को वरगला कर सत्ता हथियाने के सपने देख रही थी मगर उसकी यह मंशा कांग्रेस के दूरदर्शी फैसले के बाद धरी की धरी रह गई है।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन