खुल्लर व नेहरा की अगवाई में एस.आई. ऊषा रानी से मिला शिष्टमंडल * बतौर वुमैन सैल इंचार्ज नियुक्ति का किया स्वागत


फगवाड़ा 22 सितंबर (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम (रजि.) जिला कपूरथला का एक प्रतिनिधिमण्डल आज जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर तथा जिला महासचिव रमन नेहरा की अगवाई में वुमैन सैल की नवनियुक्त इंचार्ज ऊषा रानी से मिला। इस दौरान फोरम के सदस्यों ने नवनियुक्त वुमैन सैल इंचार्ज को गुलदस्ता भेंट कर नियुक्ति का स्वागत किया तथा हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा तथा समाज सेवा में फोरम द्वारा दिये जा रहे कार्यों से भी अवगत करवाया। एस.आई. ऊषा रानी ने फोरम की गतिविधियों को सराहा तथा कहा कि पुलिस सदैव जनता की सेवा में समर्पित रहती है। महिलाओं को न्याय दिलाना बेशक उनकी प्राथमिकता है लेकिन अपने अनुभव के आधार पर वह जनता को संदेश देना चाहेंगी कि लोग सहनशीलता से एक दूसरे का सम्मान करते हुए अपने परिवारिक तथा खास तौर पर पती पत्नि के रिश्ते को निभायें क्योंकि छोटी-छोटी बातों से परिवार अक्सर टूटने की कागार पर पहुंच जाते हैं। उन्होंने फोरम के सदस्यों से भी अपील कर कहा कि वे बतौर सोशल एक्टिविस्ट लोगों के परिवारिक झगड़ों को सुलझाने में सहयोग करें। इस भेंट के पश्चात रमन नेहरा ने पत्रकारों से वार्तालाप में कहा कि एस.आई. ऊषा रानी एक सुलझी हुई तथा कत्र्वयनिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी हैं। उनकी बतौर इंचार्ज नियुक्ति से वुमैन सैल में परिवारिक मसले लेकर आने वालों को उनकी योग्यता का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर फोरम के चेयरमैन धनपाल सिंह गांधी, सीनियर वाईस प्रधान के.के. शर्मा, वाईस प्रधान अमरजीत सिंह बसूटा, अश्वनी बघानिया, सरबजीत सिंह मि_ू, धीरज कुमार पी.आर.ओ., अमरजीत सिंह गांधी, सनी धीमान, सचिन शर्मा, सचिन अरोड़ा, दीपक शर्मा, प्रितपाल सिंह, बिट्टू भंवरा आदि उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन