केंद्र सरकार जल्द से जल्द कृषि कानूनों को रद्द, पूरी करे किसानों की मांग - धालीवाल किसान संगठनों की ओर से शुगर मिल चौंक में दिए रोष धरने में कांग्रेसी नेताओं सहित शामिल हुए विधायक



फगवाड़ा : (ध्रुव कलूचा) केंद्र की मोदी सरकार की ओर से बनाए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक भारत बंद का आह्वान किया। किसान संगठनों की ओर से सोमवार को सुबह से ही  फगवाड़ा के शुगर मिल चौंक पर रोष धरना दिया। शुगर मिल पर दिए गए रोष धरने में  किसान संगठनों की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं किसानों की ओर से दिए जा रहे इस रोष धरने में स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल भी शामिल हुए। विधायक धालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियां देश को मध्यकालीन युग में ले जाएंगी। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने संसद से जबरन  तीनों कृषि बिल पास करवाए है। जबकि बीते एक साल से किसान इन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते आ रहे है, लेकिन केंद्र सरकार किसानों की बात सुनने की बजाए उन्हें और परेशान करने में लगी है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से ही देश का किसान आर्थिक रूप से कमजोर है, केंद्र सरकार को उन्हें मजबूत और सशक्त बनाने का काम करना चाहिए। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उन्होंने पूरी तरह से बर्बाद करने में लगी हुई है। विधायक धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही किसान के हितों की लड़ाई लड़ती आ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र की भाजपा सरकार इन कृषि कानूनों को रद्द नहीं करती तब कांग्रेस पार्टी पिछे नहीं हटेगी। विधायक धालीवाल ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द तीनों कृषि कानूनों को रद्द करें और किसानों की मांगों को पूरा करें। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, ब्लाक समिति के चैयर गुरदयाल सिंह, शहरी प्रधान संजीव बुग्गा,  जिला परिषद नीशा रानी, यूथ कांग्रेस प्रधान करमदीप सिंह कम्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन