चंडीगढ़ में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर उनके व्यक्तित्व संबंधी गोष्ठी * मोदी की छवि बिगाडऩे की साजिश को करेंगे बेनकाब : नितिन चड्ढा


फगवाड़ा 27 सितंबर (ध्रुव कलूचा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को समर्पित एक विचार गोष्ठी भारतीय जनता युवा मोर्चा आई.टी. सैल द्वारा प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री श्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा, भाजयुमो राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी कपिल परमार, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भानू प्रताप राणा के अलावा युवा मोर्चा प्रदेश की टीम, जिला अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के प्रति समर्पित, दूरदर्शी, निर्णायक नेतृत्व और विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है। देश की खोई हुई विरासत वापिस लौट रही है। भारत की नई पीढ़ी अपने पुरातन एवं स्वर्णिम इतिहास के साथ जुड़ रही है। यही समय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत किये जाएं ताकि देश को तोडऩे वाली ताकतों को धूल चटाई जा सके। भारतीय समुदाय के आपसी भेदभाव तथा ऊंच-नीच की डाली जा चुकी गहरी खाई को भर कर समाज में शांति तथा सदभावना को मजबूत किया जा सके। विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा के जिला महासचिव नितिन चड्ढा ने बताया कि विचार गोष्ठी में पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव बारे भी विस्तृत चर्चा हुई तथा युवा भाजपा कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि को धूमिल करने वाली ताकतों के खिलाफ डटें और गांव-गांव, शहर-शहर में आम जनता को मोदी सरकार की जन हितैषी नीतियों से अवगत करवा कर 2022 में पंजाब में भी भाजपा सरकार के गठन का रास्ता तैयार किया जाए। इस विचार गोष्ठी में भरत महाजन कालेज आऊट रीच सह संयोजक पंजाब, पियूष मनचंदा मंडल प्रधान कपूरथला, रोबिन लूथरा आदि ने भी भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन