इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती, विधायक धालीवाल ने दी श्रद्धांजलि गरीब वर्ग के लोगों के लिए इंदिरा गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता-धालीवाल


फगवाड़ा : (ध्रुव कलूचा) फगवाड़ा कांग्रेस की ओर से  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 104वीं जंयती पर याद किया। फगवाड़ा के सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेताओं, वर्करों व समर्थकों की ओर से उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजली दी गई। वहीं विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए बलिदान किया। देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने और समाज के गरीब वर्ग के लोगों के लिए इंदिरा गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इंदिरा गांधी ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमेशा ही संघर्ष किया। विधायक धालीवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश में गरीबी को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई। समाज के गरीब तबके के लोगों के उत्थान के लिए काम किया। इंदिरा गांधी एक दूरदर्शी नेता थी। देश के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। शिमला समझौते के जरिए भारत व पाकिस्तान के बीच संबंधों में सुधार लाया। गुट निरपेक्ष मूवमेंट को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि देश को आंतरिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए उन्होंने जो कदम उठाए वह इतिहास में सुनहारे अक्षरों पर लिखे गए है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, ब्लाक कांग्रेस के प्रधान संजीव बुग्गा, गुरदयाल सिंह,सरजीवन लत्ता, जिला परिषद मीना रानी, जिला परिषद नीशा रानी, किशोर चाहल, पवन शर्मा पप्पी, मीनक्षी वर्मा, रघुबीर कौर, मोहिंदर कौर, विनोद वरमानी,  अविनाश गुप्ता, मुनीष प्रभाकर, पदम देव सुधीर निक्का, जतिंदर वरमानी, दविंदर सपरा, अमरजीत सिंह, मलकीयत सिंह रघबोत्रा, जगजीवन लाल खलवाड़ा,  धर्मबीर सिंह, सतीश सल्होत्रा, सतपाल मटटू, करमजीत सिंह कम्मा, जगजीत बिट्टू, सुशील मैनी, रामपाल उप्पल, दर्शन धर्मशोत, अनिल डाबर, तृप्ता शर्मा, करणजोत झीका, बंटी वालिया, मनीष भारद्वाज, मनीष प्रभाकर, विजय बंसत, त्रिलोक नामधाी, गुरदयाल सिंह, पवित्र सिंह, राम सांपला, रवि गोबिंदपुरा,इंद्रजीत कालड़ा, सोने पहलवान, धीरज घई, सौरव शर्मा, विवेक चड्डा, रमन, गुरदयाल सैनी, एसके बहल, नरिंदर सिंह,  व दलजीत सिंह चाना भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन