विधायक धालीवाल ने चाचोकी नहर का दौरा कर लिया छठ पूजा की तैयारियों का जायजा छठ पर्व को लेकर लोगों को नहीं आएगी कोई परेशानी - धालीवाल



फगवाड़ा : (ध्रुव कलूचा) उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से आकर फगवाड़ा में बसे लोगों की ओर से छठ पर्व श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जाता है। 10 नवंबर तक आयोजित होने वाले छठ पर्व को लेकर लोगों को किसी भी तरह की कोई समस्या न आए और उन्हें पर्याप्त सुविधाएं मिले, इसके लिए फगवाड़ा हलके के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) पूरी तरह से गंभीर हैं। मंगलवार  को विधायक धालीवाल ने चाचोकी नहर का दौरा कर वहां किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान एडीसी कम नगर निगम कमिश्नर चरणदीप सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।  विधायक ने संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी कर कहा कि छठ पर्व मनाने को लेकर लोगों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए और छठ पर्व को लेकर लोगों को जो भी सुविधाएं चाहिए वह मुहैया करवाई जाए। धालीवाल ने कहा कि फगवाड़ा हलके में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड सहित अन्य क्षेत्रों से आकर लोग बसे हुए है, इनका हलके के विकास व प्रगति में बड़ा योगदान है। वहीं इनकी ओर से छठ पूजा का पर्व चाचोकी नहर व अन्य घाटों पर मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि छठ पर्व को लेकर नहर व इसके आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है और अच्छी तरह से साफ सफाई करवाई गई है। उन्होंने सभी हलका निवासियों को छठ पूजा की बधाई दी। इसके बाद छठ पूजा के लिए साफ पानी नहर में छोड़ा गया है। इस मौके पर  विनोद वरमानी, पवन शर्मा, शारदा नंद, तिलक राज, हर्ष शर्मा, तृप्ता शर्मा, सौरव शर्मा, सुखपाल बिनिंग, शरणजीत सिंह,  सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन