कानून बने तर्कसंगत तांकि न्याय पर हो सबका समान अधिकार-कंचन बाला इन्नरव्हील क्लब फगवाड़ा दवारा राष्ट्रीय लीगल सर्विसज डे मनाया गया


फगवाड़ा 10 नबंवर (ध्रुव कलूचा) यदि हम चाहते है कि न्याय का सम्मान हो तो न्याय प्रदान करने की प्रक्रिया भी सम्मानजनक होनी चाहिए। कानून को इस कद्र तर्कसंगत बनाया जाए तांकि न्याय पर सबका समान अधिकार हो। उक्त विचारो का प्रक्टावा सुश्री कंचन बाला (बीए एलएलबी (आनर्स)) ने इन्नरव्हील क्लब फगवाड़ा द्वारा अध्यक्षा सरोज पब्बी की अध्यक्षता में मनाए गए राष्ट्रीय लीगल सर्विसज डे के अवसर पर किया। कंचन ने कहा कि न्याय बिना किसी आर्थिक,धार्मिक व जातीय भेदभाव के मिलने पर ही लोगो का विश्वास इस पर बनेगा। किसी के पद,उसकी जाति या रुआब में आकर दिया गया निर्णय मात्र एक निर्णय हो सकता है पर जरुरी नही कि वो न्याय हो। कंचन ने कहा कि सरकार ने लीगल सर्विस तक सभी जरुरतमंद की पहुंच बनाने के लिए लीगल सर्विस अथारिटी एक्ट  अधीन निम्न स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर लीगल सर्विस अथारिटी का गठन किया गया है,जिसमें कोई भी पात्र व्यक्ति बिना कोई फीस भरे न्याय के लिए गुहार लगा सकता है। लोक अदालते सरकार का एक बहुत बड़ा कदम है जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए है। कंचन ने कहा कि हमें न्याय हासिल करने के लिए आगे आना होगा तथा इसके लिए जागरुकता फैलानी होगी। जिसके लिए इन्नरव्हील क्लब जैसे प्रभावी व क्रियाशील प्लेटफार्म सराहनीय काम कर सकते है। क्लब की अध्यक्ष सरोज पब्बी, प्रोजैक्ट डायरैक्टर डा. भुपिंदर कौर,कोषाध्यक्ष डा. सीमा राजन ने कहा कि लीगल सर्विस डे मनाने के मौके बेटी कंचन बाला ने जिस सरल सुगम भाषा में कानूनी पहलूओं की जानकारी प्रदान की है वो सही मायनों में समझने वाली है। जिससे क्लब सदस्यों के ज्ञान में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि कंचन जैसी बेटीया नारी शक्ति की सशक्त उदाहरण है जिस पर हम सबको गर्व है। इस मौके क्लब की ओर से कंचन बाला को मौमैंटों,शाल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया तथा उसके अच्छे भविष्य की कामना की। इस मौके आईपीपी नविता छाबड़ा,हरजीत कौर,नीना ढींगरा,मंजू भंडारी,सीमा सपरा,मनीषा,समिता पाराशर,भारती राए एडीटर,कीर्ती ग्रोवर,मधु ग्रोवर,चंदर रेखा,सोनम, मंजू आनंद,जतिंदर कौर,रानी सपरा,मीनू वर्मा,प्रीती वधवा,सुमन सेठ,सरोज गुप्ता, सीमा शर्मा आदि मौजूद थी।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन