खत्री-अरोड़ा वैल्फेयर बोर्ड मैंबर रमन नेहरा ने डिप्टी सी.एम. रंधावा से की भेंट


फगवाड़ा 20 नवंबर (ध्रुव कलूचा) खत्री-अरोड़ा वैल्फेयर बोर्ड पंजाब के सदस्य रमन नेहरा ने पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा के साथ भेंट की। उनके साथ बोर्ड के सीनियर उप चेयरमैन ऋषि अरोड़ा भी थे। इस दौरान रमन नेहरा ने खत्री-अरोड़ा समाज की समस्याओं से डिप्टी सी.एम. को अवगत करवाया तथा उनके उत्थान हेतु उचित पग उठाने की अपील भी की। रमन नेहरा ने बताया कि पंजाब के रैवन्यु में खत्री-अरोड़ा समाज का बहुत बड़ा योगदान है क्योंकि इस समाज के ज्यादातर लोग व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और सरकार के खजाने को भरने में मुख्य भूमिका निभाते हैं लेकिन पिछली सरकारों की गलत नीतियों के चलते खत्री-अरोड़ा समाज एक प्रकार से हाशिये पर चला गया था। मौजूदा पंजाब सरकार ने इस समाज को दोबारा मुख्य धारा में लाने के लिए बोर्ड का गठन करके अच्छा काम किया है। डिप्टी सी.एम. रंधावा ने विश्वास दिलाया कि खत्री-अरोड़ा समाज की हर मुश्किल का समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में हरेक भाईचारे के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। रमन नेहरा ने इस भेंट संबंधी जानकारी देने के साथ ही समूह खत्री-अरोड़ा भाईचारे से पुरजोर अपील कर कहा कि वे आपस में एकजुट हों ताकि समाज के कल्याण के लिए जरूरी योजनाओं बारे विचार विमर्श करके पंजाब सरकार से उन्हें कार्यरूप दिलाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन