कृषि कानून रद्द करने का ऐलान मोदी सरकार की ओर से किसानों को गुरुपर्व का उपहार : पम्मा चाचोकी


फगवाड़ा 19 नवंबर (ध्रुव कलूचा) भाजपा मंडल फगवाड़ा के प्रधान परमजीत सिंह पम्मा चाचोकी ने गुरु नानक जयंती की सुबह अचानक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से तीनों नए कृषि कानून रद्द करने के किये गए ऐलान पर प्रसन्नता प्रकट कर कहा कि प्रधानमंत्री ने आंदोलनकारी किसानों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर जो उपहार दिया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। मोदी सरकार ने हमेशा ही किसानों का सम्मान किया है। किसानों को अब खुशी-खुशी घर लौट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को प्रधानमंत्री के इस ऐलान में भी राजनीति सूझ रही है जो अभी भी किसानों को वरगला कर दिल्ली की सीमाओं पर बिठाये रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश का सौभाग्य है कि नरेन्द्र मोदी के रूप में आजादी के सत्तर साल बाद एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान करता है। दो दिन पहले ही मोदी सरकार ने गुरुपर्व को देखते हुए श्री करतारपुर कोरिडोर खोलने की घोषणा करके गुरु नानक नामलेवा संगत और खास तौर पर सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान किया और आज किसानों की भावनाओं के आगे शीश झुकाते हुए नए कृषि कानून रद्द करने का ऐलान किया गया जो कि खुशी की बात है।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन