स्वामी पंचानंद गिरी को मिली धमकियों को गंभीरता से ले चन्नी सरकार : मन्नु/लवली * स्वामी जी को आंच भी आई तो गंभीर होंगे परिणाम


फगवाड़ा 18 नवंबर (ध्रुव कलूचा) अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति के प्रदेश महासचिव मन्नु प्रभाकर, जिला चेयरमैन हरिओम शर्मा (लवली) एवं हिन्दू स्टूडैंट फैडरेशन के जिला प्रधान रजत भारद्वाज ने श्री हिन्दू तख्त के धर्माधीश जगतगुरु पंचानंद गिरि को खालिस्तानी ताकतों की ओर से मिली ताजा धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वामी जी को आंच भी आई तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह की धमकियां मिलती रही हैं लेकिन इस समय पंजाब के जो हालात चल रहे हैं। ड्रोन से सीमा पार हथियार आ रहे हैं और आतंकवादियों की धरपकड़ हो रही है उसे देखते हुए वे पंजाब की चरनजीत सिंह चन्नी सरकार से पुरजोर मांग करते हैं कि किसी भी धमकी को हलके में न लिया जाए। क्योंकि भारत की एकता तथा अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतें जो हिन्दू समाज को निशाना बनाकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहती हैं उन्हें मूंह तोड़ जवाब देना बेहद जरूरी है। मन्नु प्रभाकर तथा लवली शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति किसी गीदड़ भभकी से डरती नहीं है और भारत विरोधी ताकतों को हमेशा की तरह मूंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब का हिन्दू सिख भाईचारा आपस में भाई-भाई की तरह रहता है लेकिन पाकिस्तान और उनके पिट्ठू खालिस्तानियों को यह बात हजम नहीं होती जिस वजह से भाईचारे में दरार डालने की कोशिश होती है।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ