किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की स्मृति में फगवाड़ा कांग्रेस ने विधायक धालीवाल के नेतृत्व मानव चेन बनाकर दी श्रद्धाजंली केंद्र सरकार आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को वित्तिय सहायता दे- धालीवाल


फगवाड़ा : (ध्रुव कलूचा) दिल्ली के किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए फगवाड़ा कांग्रेस की ओर से विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में गुरु हरगोबिंद नगर में स्थित ब्लड बैंक में मानव चेन बनाई और कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।  इस दौरान मानव चेन में खड़े हुए सभी लोगों ने सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी। शनिवार शाम को कांग्रेस पार्टी हाईकमान की ओर से मिले दिशा-निर्देशों पर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता गुरु हरगोबिंद नगर में एकत्रित हुए। जहां सभी ने अरदास कर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी। विधायक धालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पहले तो किसानों के साथ विश्वासघात करते हुए काले कृषि कानून पारित किए। जब किसान इन कृषि बिलों को रद्द करवाने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचे तो भाजपा के नेताओं की ओर से उन्हें उपमानित किया गया और किसानों पर गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार को लगा कि अब किसानों के संघर्ष को खत्म नहीं कर पाएगी तो उसने इसे बदनाम करने और दबाने की कोशिश की। लेकिन अंत में केंद्र सरकार का अंहकार टूट गया और उसे किसानों की मांगों के आगे झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में करीबन  700 किसान शहीद हुए है। केंद्र सरकार को आंदोलन में शहीद हुए किसानों की मौत के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और शहीद हुए किसानों के परिवारों वित्तिय सहायता देनी चाहिए।  इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों को पूरा करे ताकि हमारे देश का अन्नदाता पर आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत हो सके। इस मौके पर चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, ब्लाक प्रधान, महिला विंग, यूथ विंग, पूर्व पार्षद सहित भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन