बलवंत राय धीमान की अध्यक्षता में हुई श्री विश्वकर्मा धीमान सभा की जनरल बैठक * गुरनाम सिंह जूतला ने दिया खर्चे का हिसाब


फगवाड़ा 31 जनवरी (ध्रुव कलूचा) श्री विश्वकर्मा धीमान सभा रजि. फगवाड़ा की जनरल बैठक सभा के प्रधान बलवंत राय धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान गुरनाम सिंह जूतला ने श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव पर हुए खर्च का हिसाब समूह सदस्यों के समक्ष पेश किया। बलवंत राय धीमान ने 14 फरवरी को मनाये जा रहे श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि समागम के मुख्य अतिथि कुलविन्द्र सिंह सैंहबी होंगे। झंडे की रस्म जसपाल सिंह सिहरा कैनेडा वाले पूरी करवायेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने अस्पताल ट्रस्ट को जो दो करोड़ रुपए की ग्रांट दी थी, उसके टैंडर डिप्टी कमीश्रर कपूरथला की तरफ से भरे जा चुके हैं। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिन्द्रपाल धीमान, गुरनाम सिंह जूतला, विक्रमजीत चग्गर के अलावा रमेश धीमान, प्रदीप धीमान, जसपाल सिंह लाल, सूरज धीमान, अरुण रूपराय, सुरिन्द्र सिंह कलसी, जगदेव सिंह कुंदी, संत नछत्तर सिंह लाल, नरिन्द्र सिंह टट्टर, नरिन्द्र सिंह भच्चू, तरलोक सिंह भोगल, अमोलक सिंह झीता व धीरज धीमान आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन