लक्की सरवटा ने की डा. अम्बेडकर मूल निवासी मुक्ति मोर्चा की नियुक्तियां * ओ.पी. चौधरी चेयरमैन व अशोक आदिया बने पंजाब प्रधान


फगवाड़ा 31 जनवरी (ध्रुव कलूचा) डा. अम्बेडकर मूल निवासी मुक्ति मोर्चा की एक मीटिंग मोर्चा के संयोजक लक्की सरवटा के नेतृत्व में मोहल्ला पलाही गेट स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें लक्की सरवटा ने ओ.पी. चौधरी को चेयरमैन पंजाब, अशोक आदिया को पंजाब प्रधान, लेखराज नाहर को सीनियर वाइस प्रधान पंजाब नियुक्त किया। कोषाध्यक्ष का पदभार इन्दु सरवटा को सौंपा गया। लक्की सरवटा ने कहा कि संगठन का मुख्य लक्ष्य बाबा साहिब डा. अम्बेडकर की विचारधारा का प्रचार और प्रसार करना है। इसके अलावा जरूरतमंदों की सहायता के मनोरथ से समाज सेवी प्रोजैक्ट भी किये जाते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी मोर्चा की मुहिम को निष्ठा पूर्वक आगे बढ़ायेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी विश्वास दिलाया कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उसे पूरी ईमानदारी तथा परिश्रम के साथ निभायेंगे। इस अवसर पर आकाश, सलोनी, करण, रोशी, सुमन आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन