श्री महावीर जैन सी.सै. स्कूल में लगाया कोविड-19 टीकाकरण कैंप


गवाड़ा 26 फरवरी (ध्रुव कलूचा) श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा में कोविड-19 कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया। कैंप के दौरान स्वास्थ्य विभाग जिला कपूरथला के दिशा-निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा भेजी टीम के सदस्यों सनी कुमार, अलीषा नाहर, सुभाष चन्द्र व नवजोत ने पन्द्रह वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों का टीकाकरण किया। स्कूल इंचार्ज स. जगपाल सिंह की देखरेख में कोविड वैक्सीन के टीकाकरण का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री अजय जैन, सचिव श्री अतुल जैन एवं कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने सभी का आभार प्रकट करते हुए विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों का प्रयोग करते रहने हेतु प्रेरित किया।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन