लक्की सरवटा की प्रेरणा से भाजपा में शामिल हुए डा. अंबेडकर मूल निवासी मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी * दुष्यंत गौतम एवं विजय सांपला ने किया स्वागत


फगवाड़ा 2 फरवरी (ध्रुव कलूचा) डा. अंबेडकर मूल निवासी मुक्ति मोर्चा के संयोजक तथा भाजपा एस.सी. मोर्चा जिला कपूरथला के महासचिव लक्की सरवटा की प्रेरणा से ओ.पी. चौधरी चेयरमैन मुक्ति मोर्चा पंजाब, अशोक आदिया प्रधान पंजाब और लेखराज नाहर सीनियर वाइस प्रधान पंजाब ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है। भाजपा में शामिल होकर मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं जिन्होंने देश को तरक्की के रास्ते पर डाला है और दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया है। कोविड काल में बिना किसी भेदभाव हर नागरिक को डोर-टू-डोर राशन पहुँचाया। पाँच लाख रुपए तक के फ्री इलाज की सुविधा दी। गरीबों को फ्री रसोई गैस सिलेंडर और मकान दिए हैं। नए शामिल हुए सदस्यों का स्वागत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और फगवाड़ा विधानसभा हलके से पार्टी उम्मीदवार विजय सांपला ने कहा कि भाजपा वोटों के लिए जाति या धर्म का प्रयोग नहीं करती जबकि कांग्रेस समेत ओर राजनैतिक दल हमेशा लोगों को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बाँट कर सत्ता सुख भोगते रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नये शामिल हुए सदस्यों को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जायेगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा पंजाब के उप प्रधान राजेश बाघा, नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज, पूर्व नगर कौंसिल प्रधान बलभद्र सेन दुग्गल, पंकज चावला आदि भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन