भाजपा प्रत्याशी विजय सांपला के पक्ष में न्यू मनसा देवी नगर में आयोजित हुई चुनावी जनसभा * हरीश चन्द्र शर्मा ने दिलाया भारी मतों से जिताने का विश्वास


फगवाड़ा 7 फरवरी (ध्रुव कलूचा) विधानसभा हलका फगवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विजय सांपला के पक्ष में एक चुनावी बैठक शहर के वार्ड नंबर ४८ में मोहल्ला न्यू मनसा देवी नगर में हरीश चंद्र शर्मा महासचिव एन.जी.ओ. सेल भाजपा पंजाब तथा चेयरमैन न्यू मनसा देवी नगर वैलफेयर सोसायटी के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें अमित सांपला व आशु सांपला विशेष तौर पर शामिल हुए। उनके साथ नगर कौंसिल फगवाड़ा के पूर्व प्रधान बलभद्र सेन दुग्गल, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश बिट्टू व राज कुमार गुप्ता (पेठे वाले) भी मौजूद थे। जनसभा को संबोधित करते हुए श्री हरीश शर्मा ने मोहल्ला निवासियों को भाजपा सरकार द्वारा मोहल्लें में करवाये विकास कार्यों से अवगत करवाया। श्री विजय सांपला की तरफ से फगवाड़ा में बनवाये एलीवेटिड पुल और पासपोर्ट दफ्तर बारे भी बताया। भाजपा नेताओं ने पंजाब में कांग्रेस सरकार की नीतियों के चलते हुए प्रदेश की दुर्दशा पर भी प्रकाश डाला। साथ ही विजय सांपला को वोट देकर पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग देने की अपील की। हरीश शर्मा ने अमित सांपला को विश्वास दिलाया कि हलका फगवाड़ा में विजय सांपला को भारी मतों से विजयी बनाया जाएगा। इस दौरान मुनीष सुधीर मीडिया एडवाईजर एन.जी.ओ. सैल भाजपा पंजाब, अमरीक सिंह प्रधान न्यू मनसा देवी नगर वैल्फेयर सोसायटी, तिलक राज शर्मा, रणजीत सिंह सैनी (जीता) मनसा देवी नगर, मोहम्मद हुसैन, महेश कनौजिया, रविन्द्र सिंह कुन्दी, पंकज सिद्धू, विशाल शर्मा के अलावा भारी संख्या में मोहल्ला निवासी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन