विधायक धालीवाल के नेतृत्व में फगवाड़ा कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन एसडीएम दफ्तर के बाहर दिया रोष धरना, जमकर की नारेबाजी


फगवाड़ा (ध्रुव कलूचा) : देश में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस की ओर से  केंद्र सरकार के खिलाफ देश भर में मंहगाई मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत वीरवार को स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (सेवामुक्त आईएएस) के नेतृत्व में फगवाड़ा कांग्रेस की ओर से एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए विधायक धालीवाल  केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी दर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है और केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। विधायक धालीवाल ने कहा कि पिछले 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं। इसकी मार मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ती है। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। विधायक ने कहा कि जब पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते हैं, तब हर चीज़ के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे, तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी। उन्होंने कहा कि अब 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं। विधायक धालीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम लोगों की जेब पर डाका डाल रही है।  पेट्रोल-डीज़ल के दाम लगातार बढ़ाकर सरकार ने इतिहास बना दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान 137 दिनों तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, अब चुनाव खत्म होते ही धड़ल्ले से दाम बढ़ाए जा रहे हैं। विधायक धालीवाल ने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार इस बढ़ोतरी को वापस ले। विधायक धालीवाल ने हमारी मांग है कि यूपीए सरकार के दौरान चीजों की जो कीमतें थी, केंद्र सरकार उन चीजों की वो कीमत तय की जानी चाहिए। इस दौरान चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, यूथ कांग्रेसी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, सरपंच-पंच, ब्लाक समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन