पंजाब कांग्रेस को नवजोत सिंह सिद्धू जैसे तेज तर्रार प्रदेश अध्यक्ष की है जरूरत : विमल वरमानी * सुखपाल खैहरा या राजा वडिंग हो नेता प्रतिपक्ष


गवाड़ा 30 मार्च (ध्रुव कलूचा) कांग्रेस व्यापार सैल पंजाब के प्रदेश महासचिव विमल वरमानी ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नवजोत सिंह सिद्धू, रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई अन्य नेताओं के बीच चल रही आपसी खींचतान पर टिप्पणी करते हुए आज यहां वार्तालाप में कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंजाब में दोबारा मजबूत बनाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू जैसे तेजतर्रार अध्यक्ष की बेहद आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी को अगर इस साल विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा तो उसके लिए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और आम आदमी पार्टी के प्रलोभन बड़ी वजह है। उन्होंने 1977 और उसके बाद देश की राजनीति में 1996 से 1999 तक कांग्रेस की हालत का जिक्र करते हुए कहा कि तब 2004 में कांग्रेस दोगुणी ताकत से देश की सत्ता पर काबिज हुई और लगातार दस वर्ष तक इसे कायम रखा। पंजाब में भी कई बार कांग्रेस को हार मिली मगर हमेशा जबरदस्त वापिसी भी की है। कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखने के लिए जरूरी है कि नवजोत सिंह सिद्धू को ही दोबारा अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा जाए। उन्होंने पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पर भी अपना विचार रखा और कहा कि आम आदमी पार्टी जनता को झूठे प्रलोभन देकर प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई है। भगवंत मान को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ कर आटे दाल का भाव मालूम हो चुका है। यही कारण है कि तुरंत केन्द्र से दो साल के लिए एक लाख करोड़ के पैकेज की मांग रख दी। वे जानते हैं कि केन्द्र की पंजाब विरोधी मोदी सरकार इस मांग को स्वीकार नहीं करेगी और भगवंत मान बहाना बनाएंगे कि चुनावी वायदे पूरे करने में केन्द्र अड़चन डाल रहा है। इसलिए जरूरी है कि विधानसभा के अन्दर सुखपाल सिंह खैहरा अथवा अमरिन्द्र सिंह राजा वडि़ंग जैसा तेजतर्रार विधायक बतौर नेता प्रतिपक्ष भगवंत मान सरकार पर जनता से किए चुनावी वायदे पूरा करने का जबरदस्त दबाव बनाये।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन