रोजगार दफ्तर और साईबर ब्रांच का फगवाड़ा में खोला जाए कार्यालय : खुल्लर/नेहरा * फगवाड़ा को जिला बनाने की मांग भी हो पूरी


फगवाड़ा 30 मार्च (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला की एक बैठक स्थानीय होटल अंबेसडर में संपन्न हुई। जिसमें जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर तथा जिला महासचिव रमन नेहरा विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक के दौरान फोरम के उत्थान और आने वाले समय में आयोजित होने वाले प्रोजैक्टों बारे विचार विमर्श किया गया। इस बैठक संंबंधी विस्तृत जानकारी देते  हुए जिला महासचिव रमन नेहरा ने बताया कि समूह सदस्यों ने पंजाब की नवगठित भगवंत मान सरकार को शुभकामनाएं देते हुए फगवाड़ा में पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान बंद किए गए रोजगार दफ्तर को दोबारा खोला जाए। इसके अलावा फोरम के जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर ने साईबर क्राईम ब्रांच का फगवाड़ा में कार्यालय खोलने की पंजाब सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि आजकल इंटरनैट पर अपराधों की संख्या बहुत बढ़ चुकी है। लोगों को न्याय के लिए साईबर क्राईम ब्रांच कपूरथला में शिकायत दर्ज करवाने को विवश होना पड़ता है। बैठक के दौरान चेयरमैन धनपाल सिंह गांधी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के. शर्मा व वी.पी. सिंह अरोड़ा ने पंजाब सरकार से मांग कर कहा कि फगवाड़ा वासियों के साथ चुनाव के दौरान सब-डिवीजन को जिला बनाने का वायदा प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। सभा के उप प्रधान अमरजीत सिंह बसूटा तथा अश्वनी बघानिया व बलराज दुग्गल ने फगवाड़ा वासियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर फोरम के कानूनी सलाहकार एडवोकेट एस.के. अग्रवाल, दीपक शर्मा, अमरजीत सिंह गांधी, सचिन सल्होत्रा, विशाल वालिया आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन