गुरुदेव सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जन जागरण यात्रा * श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल में हुआ भव्य स्वागत


फगवाड़ा 25 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) संघशास्ता शासन प्रभावक पूज्य गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुदेव श्री अरुण चन्द्र जी महाराज की प्रेरणा से आयोजित की गई जन जागरण मंगल यात्रा का श्री महावीर जैन माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा में आगमन पर बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंगल यात्रा के स्वागत में एस.एस. जैन सभा की ओर से विशेष समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें गुरुदेव सुदर्शन लाल जी महाराज के तप संयम जीवन की झलकियों को प्रस्तुत किया गया और गुरु महाराज जी ने साधना के पथ पर चलकर जिन ऊंचाईयों को प्राप्त किया उनकी उपलब्धियों का भी सुन्दर गुणगान किया गया। इस समारोह में एस.एस. जैन सभा के प्रधान श्री सतीश जैन, चेयरमैन देवेन्द्र जैन, सचिव जनेश जैन, सह सचिव अनुज जैन ने सभी गणमान्यों का अभिनंदन किया। साथ ही मंगल यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में सहयोग के लिए महिला मण्डल, जैन वीर मण्डल, तरुणी मण्डल, जैन युवती संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों स्कूल के स्टाफ मैंबर एवं स्कूल प्रबंधक कमेटी से मिले सहयोग के लिए विशेष आभार प्रकट किया। इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्री महावीर जैन माडल स्कूल माडल टाऊन फगवाड़ा की बैंड टीम का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन