श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल में मनाया विश्व श्रमिक दिवस * श्रमिक वर्ग के सम्मान में रखा प्रीति भोज


फगवाड़ा 30 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) श्री महावीर जैन माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा में श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रमिक वर्ग के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में कार्यरत सभी श्रमिकों का उनके अमुल्य योगदान के लिए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर उनके सम्मान में प्रीति भोज का विशेष प्रबंध किया गया था। स्कूल के इंचार्ज स. जगपाल सिंह ने श्रमिक  वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक हमेशा ऊंचाई की बुनियाद होता है। जिनके श्रम के आभाव में गगनचुंबी ईमारतें, कारखाने, खेत खलिहान सहित अन्य अनेक क्षेत्र खण्डहर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने कर्मठ परिश्रम से पर्वतों का सीना चीर कर रास्ते बनाने वाला श्रमिक समाज में आखिर खुद शोषित क्यों है? हमारे स्वर्णिम सपनों को धरातल प्रदान करने का पुण्य कार्य मजदूर ही करता है। उन्होंने खेद प्रकट कर कहा कि वही मजदूर अपने निजी जीवन में आर्थिक आवश्यकताओं से रिक्त है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज तथा सरकारों को इन प्रश्रों के उत्तर जांचने होंगे ताकि श्रमिक का पसीना सूखने से पहले उसे उसका अधिकार दिलाया जा सके। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय जैन, सचिव अतुल जैन तथा कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने विश्व के सभी श्रमिक वर्ग से जुड़े लोगों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएँ दी तथा कहा कि विद्यालय परिसर में भी श्रमिक वर्ग के समर्पित भावना के साथ अपने कत्र्वय निभाने की वजह से ही स्कूल का सारा कार्य सुचारू ढंग से चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन