गलेशियरों के पिघलने की रफ्तार न थमी तो महाप्रलय का शिकार हो जाएगी पृथ्वी : विजय सांपला * मनुर्भव फाऊंडेशन ने पौधारोपण कर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस


फगवाड़ा 22 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) समाज सेवी संस्था मनुर्भव फाऊंडेशन की ओर से आज विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर स्थित भगवान परशुराम पार्क (नजदीक ब्लड बैंक) में पौधारोपण करके पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। फाऊंडेशन के अध्यक्ष अनुराग मनखंड पूर्व पार्षद की अध्यक्षता में आयोजित समागम के दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन श्री विजय सांपला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए तथा अपने कर कमलों से पौधारोपण का शुभारंभ करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहरीकरण के नाम पर दुनिया भर में दरख्तों की हो रही कटाई से होने वाले जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव अब दिखाई देने लगे हैं। धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। वर्षा अब पहले की तुलना में काफी कम होने लगी है। बड़े-बड़े गलेशियर पिघल रहे हैं। यदि समय रहते आवश्यक उपाय न किये गए तो यह पिघलते गलेशियर महाप्रलय का रूप धारण करके पृथ्वी को निगल जाएंगे। उन्होंने अनुराग मनखंड तथा उनकी संस्था द्वारा पौधारोपण के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों से बचने के लिए पेड़-पौधों को बड़े पैमाने पर लगाना काफी सहायक सिद्ध हो सकता है। समागम के अंत में अनुराग मनखंड ने श्री विजय सांपला का पधारने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मनुर्भव फाऊंडेशन की ओर से भविष्य में भी पौधारोपण के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इस अवसर पर नगर कौंसिल फगवाड़ा के पूर्व प्रधान बलभद्र सेन दुग्गल, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सचदेवा, ओम प्रकाश बिट्टू पूर्व पार्षद, अमित शुक्ला, बीरा राम बलजोत पूर्व पार्षद, रामचन्द्र, हरिओम शर्मा, रमणीक खंडूजा, अरुण शर्मा, राजीव शर्मा, राजेश पराशर आदि के अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन