यूनाइटेड अकाउंटेंट एसोसिएशन सोसायटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा द्वारा मदन मोहन खट्टर चेयरमैन दीपक पाठक के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन


फगवाड़ा 27 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) यूनाइटेड अकाउंटेंट एसोसिएशन सोसायटी  रजिस्टर्ड फगवाड़ा द्वारा मदन मोहन खट्टर चेयरमैन दीपक पाठक के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर ईटीओ अशोक कुमार ने शिरकत की और विशेष मेहमान के तौर पर सीए रविंदर गुलाटी पधारे  अरुण जैन विशेष  आमंत्रण पर  पधारे। शहर के 7 वरिष्ठ लेखा कारों में मदन लाल कौशिक  राजेंद्रमोहन वर्मा जगमोहन कौशल शंकर दास गोवर्धन लाल सोनी कमल दत्त पाठक धर्म सिंह को उल्लेखनीय सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आगाज पार्श्व गायिका पल्लवी शर्मा के भजन से हुआ।एसोसिएशन महासचिव दीप्ति ने मंच संचालिका की भूमिका बखूबी निभाई। देव कालिया शशि  साही धर्मेंद्र सोनी रघुनंदन सिया नितिका वर्मा दीप्ति मदन मोहन खट्टर राकेश शर्मा इत्यादि ने सभी का जीवन परिचय करवाया। परमजीत व किरण ने मनमोहक गीत सुनाए। भारतीय संस्कृति अनुसार  वरिष्ठ लेखा करो को तिलक लगाया गया मौली बांधी गई उपहार दिए गए  दुशाला एवं समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। लगभग 50 वर्षों से अकाउंटेंट का कार्य कर रही शख्सियतों  ने सुखद अनुभूति  की। शंकर दास ने भावी पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि आप कंप्यूटर की भांति भागे नहीं संयम का पाठ पढ़ते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें। विशेष मेहमान सीए रविंदर गुलाटी ने एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे इस कार्य को पुण्य कार्य बताया। मुख्य अतिथि  ईटीओ अशोक कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि  हमने वरिष्ठ  लेखाकारों से बहुत कुछ सीखा है और आगे भी उनका मार्गदर्शन प्राप्त करते रहेंगे। एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक रिटायर्ड ईटीओ रविंदर चोट ने आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया हरजिंदर सिंह सत्येंद्र दीपक कुमार नवीन नवनीत कौशिक संजीव पार्थ शर्मा एडवोकेट अमित शर्मा विकास बिंद्रा साहिल शर्मा उपस्थित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन