सर्व नौजवान सभा द्वारा संचालित हस्तकला कोर्सों को अंगीकार करेगा पंजाबी भवन सरी कनाडा : सुक्खी बाठ * सोसवा पंजाब के सहयोगसे चलाए जा रहे वोकेशनल सैंटर का किया दौरा


फगवाड़ा 29 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) पंजाबी भवन सरी कनाडा के संस्थापक, संचालक तथा प्रसिद्ध पंजाबी चिंतक सुक्खी बाठ ने आज सर्व नौजवान सभा द्वारा सोसवा पंजाब के सहयोग से गुरू हरगोबिन्द नगर फगवाड़ा में चलाए जा रहे वोकेशनल सैंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां हस्तकला के कोर्स कर रही महिलाओं से आत्मनिर्भरता को लेकर विचार विमर्श किया। सुक्खी बाठ ने लड़कियों के स्वै-निर्भर होने के लिए हस्तकला की सिखलाई लेने पर जोर दिया व कहा कि आधुनिक समय में यह बेहद जरूरी है कि लड़कियाँ आत्म-निर्भर हों। उन्होंने सर्व नौजवान सभा द्वारा वोकेशनल सैंटर में किए प्रबंधों को लेकर संतुष्टि जताई तथा विश्वास दिलाया कि पंजाबी भवन सरी कैनेडा की तरफ से सर्व नौजवान सभा के वोकेशनल सैंटर में चल रहे पाठ्यक्रमों को अंगीकार किया जाएगा। साथ ही सभा की तरफ से समाज सेवी प्रोजेक्टों जैसे जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह, नेत्र रोगियों की आँखों के आप्रेशन तथा पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान देंगे। इससे पूर्व सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह व सरपरस्त प्रिंसीपल गुरमीत सिंह पलाही ने सुक्खी बाठ का सेंटर पहुंचने पर स्वागत किया। सभा की ओर से सुक्खी बाठ को समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर परविन्द्रजीत सिंह, मैनेजर जगजीत सेठ, नरिन्द्र सैनी, महासचिव डा. विजय कुमार, कोषाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, सीनियर वाइस प्रधान राज कुमार कनौजिया, वाइस प्रधान रविन्द्र सिंह राय, ओंकार जगदेव, आर. पी. शर्मा, परमिन्द्र सिंह, अशोक शर्मा, अशोक मैक, गुरदीप सिंह तुली, साहिबजीत साबी, जशन मेहरा, हरविन्द्र सिंह, प्रितपाल कौर तुली, साक्षी त्रिखा, मोनिका, मैडम सुखविन्द्र कौर, मैडम गुरप्रीत कौर, मैडम तीशा, दविन्द्र कौर, जसप्रीत कौर, सोनिया, शिवानी, कुलदीप कौर, भवनजीत, नेहा कुमारी, रजनी, हरकोमल, सीमा, पूजा, मीना कुमारी, सुमन, अनुराधा, राजकुमारी, आशा, नवजोत, तराना, ताहिरा आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन