कांग्रेसियों ने की सिद्धू मूसेवाला के लिए इंसाफ की मांग विधायक धालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गुरु हरगोबिंद में स्थित ब्लड बैंक के समक्ष कैंडल जलाकर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धाजंलि पंजाब की आम आदमी पार्टी की घटिया राजनीति की बलि चढ़ा सिद्धू मूसेवाला - धालीवाल



फगवाड़ा (ध्रुव कलूचा) : फगवाड़ा कांग्रेस ने विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (सेवानिवृत आइएएस) के नेतृत्व में मंगलवार शाम को गुरु हरगोबिंद नगर में स्थित ब्ल्ड बैंक के समक्ष हाथों में कैंडल जलाकर सिद्धू मूसेवाला वाला और उसके परिवार के लिए इंसाफ की मांग की। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से पंजाब गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धाजंलि भी दी गई। वहीं कांग्रेसियों की ओर से पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए विधायक धालीवाल ने कहा कि मानसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को हत्या कर दी गई है। इसके बाद से उनके प्रशंसकों सहित पूरे पंजाब में शोक की लहर है और सरकार के प्रति लोगों में भारी गुस्सा है। विधायक धालीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई है। अगर पंजाब सरकार सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस नहीं लेती, तो हमलावारों की इतनी हिम्मत नहीं होती। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार से मांग करते हुए कहा कि मूसेवाला के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। विधायक ने कहा कि पंजाब में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर अपने नापाक इरादों को अंजाम दे रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। इसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब को संभालने और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लागू कर पाने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में सता परिवर्तन हुआ है, तब से प्रदेश में बड़ी-बड़ी वारदातें सरेआम हो रही है, जिससे लोगों के मन अपनी सुरक्षा को लेकर डर है। वहीं जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान सौरव खुल्लर ने कहा कि मानसा में हुई घटना के बाद सीएम भगवंत मान को कुर्सी पर बैठे रहने का कोई अधिकारी नहीं है, इसलिए वह नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। खुल्लर ने कहा कि ने कहा कि जब तक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को सजा नहीं मिलती कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है। इस मौके पर पूर्व पार्षद, यूथ कांग्रेस, महिला कांगेस विंग के सदस्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्कर उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन