श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल में करवाई बच्चों की गतिविधियां * बच्चों की प्रतिभा को निखारना उद्देश्य : प्रिंसीपल ताजप्रीत कौर


फगवाड़ा 31 मई (ध्रुव कलूचा) श्री महावीर जैन माडल हाई स्कूल माडल टाऊन फगवाड़ा में स्कूल प्रिंसीपल श्रीमति ताजप्रीत कौर की देखरेख में विद्यार्थियों की प्रतिभा खोज गतिविधियां जैसे नृत्य, गायन, मिमिक्री (स्वांग) एवं हास्य आदि करवाई गई। कक्षा नर्सरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साह सहित भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों के माता-पिता ने इन गतिविधियों के लिए स्कूल प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक कमेटी का आभार जताया। प्रिंसीपल ताजप्रीत कौर के अनुसार इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों के अन्दर छुपी प्रतिभा को निखारना था। स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री पदम जैन, सचिव ओम प्रकाश जैन तथा कोषाध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व तथा बौद्धिक विकास के लिए सहायक होती हैं। प्रधान पदम जैन के अनुसार स्कूल का उद्देश्य बच्चों को विद्या प्रदान करने के अलावा उनके व्यक्तित्व को निखारना भी है जिसके लिए हमेशा सर्वोत्तम प्रयास जारी रहेंगे। प्रिंसीपल ताजप्रीत कौर ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ता है और वे भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के योग्य बनते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन