जैन स्थानक में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया पर्युष्ण महापर्व


फगवाड़ा 30 अगस्त (ध्रुव कलूचा) जैन समाज की ओर से महापर्व पर्युष्ण, संवत्सरी एवं क्षमा याचना दिवस स्थानीय जैन स्थानक कटैहरा चौक में बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए एस.एस. जैन सभा के अध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि आठ दिवस तक अनन्तगढ़ सूत्र की वाचना दिल्ली से पधारे अशोक जी जैन व सुनाम से पधारे श्री हर्ष जैन ने बड़े ही अच्छे ढंग से की। 24 घण्टे नवकार महामंत्र का अखंड जाप महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा बड़ी श्रद्धा के साथ किया गया। इस दौरान जप, तप और तपस्या की खूब लड़ी लगी रही। वर्षीतप, व्रत एकाशना आयविल की लंबी तपस्या चलती रही। संवत्सरी के पावन अवसर पर जैन समाज के समूह उपस्थित गणमान्यों ने प्रार्थना कर कहा कि यदि उन्होंने मन, वचन व काया से कोई भी गलत शब्द अथवा कार्य जाने या अन्जाने में कहा अथवा किया हो तो उसके लिए संसार की सभी जीव आत्माओं से क्षमा याचना करते हैं और सभी के लिए मंगल कामना की गई।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन