श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन सुनाया राजा वली के उद्धार का वृतांत * ठाकुर जी को लगाये छप्पन भोग


फगवाड़ा 29 अगस्त (ध्रुव कलूचा) श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर शहीद रमाकांत जलोटा चौक कटैहरा बाजार फगवाड़ा में मन्दिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन राजेश जलोटा राजू एवं कार्यकारी प्रधान गोपाल चोपड़ा बब्बू की देखरेख में करवाये जा रहे श्रीमद् भागवत् कथा ज्ञानयज्ञ के पांचवे दिन स्वामी रवि नन्दन शा ी जी (वृन्दावन) ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण करवाते हुए श्री कृष्ण द्वारा वली के उद्धार का वृतांत सुनाया तथा भगवान द्वारा कनिष्का उंगली पर गोवर्धन उठाने की कथा के पीछे के रहस्य से अवगत करवाया। मन्दिर प्रांगण में उपस्थित हजारों के जनसमूह ने बड़े ही श्रद्धा भाव से कथा को सुना। इस दौरान ठाकुर जी को छप्पन प्रकार के भोग भी लगाये गए। पांचवे दिन की पूजा कृष्ण लाल मुखीजा, उनकी धर्मपत्नी अमृत मुखीजा, सुतेश धीर व उनकी धर्मपत्नी नीलम धीर ने अपने परिवारिक सदस्यों के साथ करवाई। प्रबंधकों की ओर से मुखीजा एवं धीर परिवार को समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कथा की समाप्ति पर लंगर प्रसाद की सेवा प्रेम भाव से बरताई गई। इस अवसर पर पारस जलोटा, सनी शर्मा, राजेश कालिया, धर्मपाल निश्चल, राजकुमार जलोटा पप्पी, दर्शन भल्ला, प्रदीप चट्टानी, राम मुखीजा, गिरीश मुखीजा, आशु मुखीजा, वीनू मुखीजा, रजनीश धीर, पियूष धीर, समरथ धीर, रोहित बख्शी, बलदेव कलूचा, हैप्पी ब्रोकर, करण बेदी, चमन लाल शर्मा, अशोक वधवा, बॉबी धीर, ऋषि चोपड़ा, सुनील प्रभाकर, कैलाश नाथ गुप्ता, मनोहर लाल भाटिया, इन्द्रजीत करवल, प्रदीप भारद्वाज, करण चोपड़ा, नन्नु वर्मा, शेखर उप्पल, रॉकी बांसल, बावा चोपड़ा, अशोक जलोटा, जय अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह गोपी के अलावा महिला संकीर्तन मण्डली से राकेश रानी जलोटा, सोनिया जलोटा, रीटा गुप्ता, बिन्दू हांडा, भावना जलोटा, गीता भारद्वाज, रजनी चोपड़ा, रचना मनखंड, वीना मनखंड, शांता जलोटा, रेखा चोपड़ा, मोनिका जलोटा, सविता भल्ला, रीना चोपड़ा, अनु सोनी, एकता मुखीजा, सुनीता मुखीजा, नीलम धीर, सरिता धीर सहित बालक सेवक संघ एवं शहर की समस्त सनातन तथा समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन