नेत्रदान करने से नेत्रहीनों को मिल सकता है प्रकृति की सुंदरता को देखने का मौका : रमन नेहरा * खत्री समाज वैलफेयर सोसायटी ने भरवाये नेत्रदान के फार्म


फगवाड़ा 10 सितंबर (ध्रुव कलूचा) खत्री समाज वैलफेयर सोसायटी (रजि.) फगवाड़ा की ओर से नेत्रदान पखवाड़े के उपलक्ष्य में एक समागम स्थानीय खेड़ा रोड स्थित सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी के कार्यालय में आयोजित किया गया। सोसायटी के प्रधान रमन नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित समागम के दौरान नेत्रदान जागरुकता में अग्रणी संस्था पुनर्जोत के अन्तर्राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अशोक मेहरा तथा नगर कौंसिल फगवाड़ा के पूर्व प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा विशेष तौर पर शामिल हुए। समागम के दौरान अशोक मेहरा ने उपस्थित गणमान्यों को नेत्रदान की आवश्यकता से अवगत करवाते हुए कहा कि इस समय भारत में 1.50 करोड़ लोग अन्धेपन के शिकार हैं। इनमें करीब 30 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें कॉर्निया का इलाज करके और उसे बदलकर आंखों की रोशनी दी जा सकती है। लेकिन भारत में केवल एक लाख लोग ही नेत्रदान करते हैं जो बहुत कम है। रमन नेहरा ने लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि मृत्यु के बाद नेत्रदान करने से उन लोगों को भी दुनिया देखने का मौका मिल सकता है जो लोग प्रकृति की इस सुंदर रचना को देखने से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि 1 वर्ष से 100 वर्ष तक की आयु के लोग मृत्यु के छह घंटे के भीतर नेत्रदान कर सकते हैं। जिनकी आंखों की सर्जरी हुई है या जिनके लेंस पड़े हैं वे भी नेत्रदान कर सकते हैं। इस दौरान स्वयं इच्छा से नेत्रदान करने वाले लोगों के फार्म भी भर गए। इस अवसर पर आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम के जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर, प्रेम नगर सेवा सोसायटी के प्रधान सुधीर शर्मा, विश्वामित्र शर्मा, राम लुभाया, मनमोहन सिंह वालिया, फकीर सिंह भमरा, वरिंदर शर्मा, बलदेव शर्मा, रमन नेहरा, मोहनी नरूला, मोहन लाल तनेजा, सुरिंदर पाल आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन