भाजयुमो की ओर से अमृतसर में जल्दी किया जाएगा भगवंत मान सरकार के खिलाफ एतिहासिक रोष प्रदर्शन : नितिन चड्ढा * कहा : आप सरकार की झूठी गारंटियों की खोली जाएगी पोल


फगवाड़ा 12 सितंबर (ध्रुव कलूचा) भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मोगा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर फगवाड़ा लौटे भाजयुमों के जिला महासचिव नितिन चड्ढा ने आज यहां वार्तालाप में बताया कि पंजाब में पहली बार युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने बताया कि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भानू प्रताप राणा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर के दौरान पहली बार पंजाब में पधारे भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रधान तेजस्वी सूर्या का सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके अलावा केन्द्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश कैंथ, पंजाब भाजपा प्रधान श्री अश्वनी शर्मा ने भी इस शिविर में शामिल होकर युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। नितिन चड्ढा के अनुसार भाजयुमों की सीनियर लीडरशिप के निर्देशानुसार युवा कार्यकर्ता पंजाब की भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी की झूठी गारंटियों का पर्दाफाश करने के लिए प्रदेश स्तर पर तीखा अभियान शुरु करने जा रहे है। शीघ्र ही अमृतसर में एक बड़ी रोष रैली की जाएगी। जिसमें राष्ट्रीय प्रधान तेजस्वी सूर्या भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे और यह रोष रैली पंजाब के इतिहास में सरकार के खिलाफ सबसे बड़ी रोष रैली सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में विशेष तौर पर युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री अर्पिता, राष्ट्रीय महामंत्री वैभव, राष्ट्रीय सचिव विनीत, राष्ट्रीय सोशल मीडिया इंचार्ज एवं प्रभारी कपिल परमार, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेश हनी, संगठन महामंत्री पंजाब निवासन सुलू के अलावा नैशनल एथलीट और भाजपा नेत्री बबिता फोगाट ने प्रदेश भर से पहुंचे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया। नितिन चड्ढा ने दावा कर कहा कि भाजयुमो वर्ष के अंत में होने वाले निगम चुनाव तथा दो साल बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित बनायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन