पंजाब में प्रलोभन देकर कर करवाया जा रहा धर्मांतरण चिंता का विषय : लक्की सरवटा * कहा : मामले को गंभीरता से ले भगवंत मान सरकार


फगवाड़ा 14 सितंबर (ध्रुव कलूचा) पंजाब में ईसाई मिशनरियों द्वारा बहुसंख्यक सिख और हिंदू समाज के गरीब वर्गों का धर्मांतरण एक गहरी चिंता का विषय है, इसलिए राज्य की भगवंत मान सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ये विचार भाजपा एससी मोर्चा जिला कपूरथला के महासचिव लक्की सरवटा ने आज यहां वार्तालाप में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गुरदासपुर और उसके आसपास के जिलों में मिशनरी लोगों की गरीबी और बीमारी का फायदा उठाकर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। मजबूर लोग चमत्कार से रोग मुक्ति अथवा गरीबी दूर होने के प्रलोभन में मिशनरियों का आसान शिकार बन जाते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि न तो किसी चमत्कार से बीमारी ठीक होती है और न ही धर्मांतरण के बाद लोगों की गरीबी दूर होती है। लक्की सरवटा ने कहा कि अगर यही सिलसिला जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पंजाब में हिंदू और सिख अल्पसंख्यक हो जाएंगे और पंजाबी सभ्याचार पश्चिमी रंग में रंग जाएगा। इसलिए पंजाब सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए जरूरी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा एस.सी मोर्चा कपूरथला जिले में जागरूकता अभियान भी चलाएगा ताकि लोग सनातन और पंथक संस्कृति से जुड़े रहें। उन्होंने धर्म प्रचार के नाम पर सनातन धर्म व सिख पंथ की निंदा करने वाले तथाकथित मिशनरियों को भी कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बेशक भारत का संविधान सभी को अपने धर्म का प्रचार करने की छूट देता है लेकिन किसी को भी अन्य धर्म की निंदा करने का अधिकार नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन