आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम की ओर से स्कूली छात्रों को बांटे जाएंगे गर्म वर्दियां व बूट जुराबें : चन्द्रशेखर खुल्लर * समाज सेवा को भी समर्पित है फोरम : रमन नेहरा


फगवाड़ा 17 सितंबर (ध्रुव कलूचा) ऑल इंडिया एंटी करप्शन फोरम (रजि.) जिला कपूरथला की एक बैठक जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर एवं जिला महासचिव रमन नेहरा की संयुक्त अध्यक्षता में होटल ग्रेंड एंबेसडर में संपन्न हुई। बैठक के दौरान आने वाले दिनों में आयोजित किये जाने वाले प्रोजैक्टों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा चरणजीत सिंह जगपालपुर को फोरम की सदस्यता ग्रहण करवाई तथा उन्हें आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम की गतिविधियों से अवगत करवाते हुए हर संभव सहयोग के लिए प्रेरित किया। बैठक संबंधी जानकारी देते हुए रमन नेहरा ने बताया कि आगामी दिनों में शिक्षण संस्थानों में पंखे लगवाने, जरूरतमंद विद्यार्थियों को वर्दियां, स्टेशनरी, बूट, जुराबे आदि बांटी जाएंगी। उन्होंने बताया कि लोगों को भ्रष्टाचार की बुराई के प्रति जागरुक करने के साथ ही उनकी संस्था द्वारा समाज सेवा के काम भी समर्पित भावना के साथ किये जाते हैं। जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की स्कूल फीस भी संस्था की तरफ से की जाती है। यदि कोई बहुत जरूरतमंद परिवार हो तो वह बच्चे की स्कूल फीस के लिए संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर फोरम के कानूनी सलाहकार एडवोकेट एस.के. अग्रवाल, वरिष्ठ उप प्रधान के.के. शर्मा, उप प्रधान सर्वजीत सिंह जगदेव, विशाल वालिया, चरणजीत सिंह, राजेश शर्मा, जशनदीप सिंह, दीपक शर्मा, सचिन सल्होत्रा, सचिन शर्मा, अश्वनी बघानिया आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन