रमन नेहरा ने स्लम बस्ती के बच्चों संग केक काट कर मनाया अपने सपुत्र पारस नेहरा का जन्म दिन * बच्चों को दोपहर का भोजन भी करवाया


फगवाड़ा 16 सितंबर (ध्रुव कलूचा) समाज सेवक रमन नेहरा ने अपने सपुत्र पारस नेहरा का जन्मदिन स्लम बस्ती के बच्चों संग केक काट कर मनाया। इस दौरान बच्चों को पैकिंग फूड भी दिया गया। रमन नेहरा ने बताया कि उनका बेटा कनाडा में रहता है लेकिन भारत की स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब बच्चों के प्रति उसके मन में असीम प्रेम है। उसी ने विशेष तौर पर कहा कि उसका जन्म दिन स्लम बस्ती के बच्चों के साथ मनाया जाए। उसी की इच्छा के अनुरूप यह प्रयास किया है। नेहरा ने बताया कि वे खुद अपना तथा अपने परिवारिक सदस्यों का जन्मदिन इसी प्रकार समाज सेवा को समर्पित करके मनाते हैं। यही संस्कार उन्हें अपने पिता श्री राज पाल नेहरा से मिले हैं और उन्हीं संस्कारों को उन्होंने अपने बच्चों को देने का प्रयास किया है। इस दौरान रमन नेहरा ने अपनी माता स्व. सुदेश नेहरा को भी याद किया तथा बताया कि बचपन से उन्होंने अपनी मां के मन में दीन दुखियों के प्रति जो संवेदना देखी उसी से उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा मिली है। उनकी मां ने मरणोपरांत अपनी आंखें भी दान कर दी थी। उन्होंने समूह समर्थ लोगों से अपील कर कहा अपने खुशी के अवसरों पर किसी न किसी रूप में गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता अवश्य करें। इस अवसर पर उनके परिवारिक सदस्य श्री राज पाल नेहरा, श्रीमति शशि नेहरा, कविता नेहरा व पलक नेहरा इत्यादि भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन