रमन नेहरा के नेतृत्व में सिविल अस्पताल के रोगियों को करवाया दोपहर का भोजन * सप्ताह में दो दिन बरताई जाती है भोजन की सेवा : नंद सोनी


फगवाड़ा 16 अक्टूबर (ध्रुव कलूचा) खत्री समाज वैल्फेयर सोसायटी फगवाड़ा रजि. एवं यूथ वॉयस फाऊंडेशन की ओर से रमन नेहरा के नेतृत्व में सिविल अस्पताल फगवाड़ा में उपचाराधीन रोगियों को दोपहर का भोजन वितरित किया गया। इस दौरान खत्री अरोड़ा वैल्फेयर बोर्ड पंजाब के पूर्व सदस्य रमन नेहरा ने भोजन वितरण करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में अधिकतर गरीब एवं निम्र मध्य वर्ग के लोग ही ईलाज के लिए दाखिल होते हैं अत: यूथ वॉयस फाऊंडेशन के सहयोग से यह सेवा न केवल उपचाराधीन रोगियों बल्कि उनके परिजनों को भी राहत देती है। फाऊंडेशन के प्रधान गगन दत्त एवं सचिव नंद सोनी ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा पिछले करीब डेढ साल से सप्ताह में दो दिन रोगियों को दोपहर का भोजन करवाया जाता है। इस दौरान एस.एम.ओ. डा. कमल किशोर एवं अस्पताल स्टाफ ने भी खत्री समाज वैल्फेयर सोसायटी तथा यूथ वायस फाऊंडेशन के इस संयुक्त प्रयास की भरपूर सराहना की। इस अवसर पर आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला के प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर के अलावा सोसायटी व फाऊंडेशन के सदस्य, अस्पताल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन