विदेशों में बैठ कर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले सभी खालिस्तानियों की संपतियां जब्त हों : कमल सरोज * लंडा की 4 एकड़ जमीन करने का किया स्वागत


फगवाड़ा 26 अगस्त (ध्रुव कलूचा) भगौड़े खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा की तरनतारन में 4 एकड़ जमीन को केन्द्रीय जांच एजेंसी एन.आई.ए. द्वारा जब्त करने का स्वागत करते हुए शिव सेना (उद्धव गुट) के प्रदेश प्रैस सचिव कमल सरोज ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी बात है कि विदेशों में बैठ कर खालिस्तान का राग अलापने और भारत में टारगेट किलिंग को अंजाम देने वाले आतंकवादियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने इस तरह की कार्रवाई को आगे भी जारी रखने तथा विदेशों में भारतीय तिरंगे का अपमान करने वालों की संपतियां जब्त करने की मांग भी भारत सरकार से की है। शिव सेना नेता ने कहा कि शिव सेना एक राष्ट्रवादी संगठन है। पंजाब सहित देश के किसी भी भाग को देश से तोडऩे की मंशा रखने वालों के खिलाफ शिव सेना ने हमेशा मुखरता के साथ आवाज बुलंद की है। पिछले कुछ वर्षों से विदेशों में बैठे भगौड़े खालिस्तानी ताकतों की गतिविधियां बहुत ज्यादा बढ़ चुकी हैं। उन्हें लगता है कि भारत के कानून का शिकंजा उन तक नहीं पहुंच सकता इसलिए वे कभी राष्ट्रीय तिरंगे का निरादर करते हैं और कभी हिन्दू आस्था के केन्द्र मन्दिरों में तोड़-फोड़ की जाती है। मंदिरों की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे जाते हैं और भारत के खिलाफ जहर उगला जा रहा है। ऐसे तत्वों को सबक सिखाना अब जरूरी हो गया है इसलिये राष्ट्र हित में अलगाववादी ताकतों के खिलाफ केन्द्र के हर एक्शन का शिव सेना समर्थन करती है।

Comments

Popular posts from this blog

ਅੱਜ ਅੰਗਹੀਣ ਅਤੇ ਬਲਾਈਂਡ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੰਗਾਮੀ ਮੀਟਿੰਗ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਗੁਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਪੱਧਰੀ ਕਲਾਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਈ

ਕੋਰੋਨਾ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗੀ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ-ਡੀ.ਸੀ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਇਕੱਠ ਤੇ ਰੋਕ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਨਲਾਕ-2 ਤਹਿਤ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਲਾਗੂ ਹੋਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣਗੀਆਂ

फगवाड़ा में सिर्फ विकास की राजनीति,आपसी भाईचारे की कायमी के लिए करेंगे काम-धालीवाल - लोग सुचेत है तथा अब पर्ची व पर्चे की राजनीति खत्म करने का दौर आ गया -फगवाड़ा शहर में 1 करोड़ 75 लाख रुपए से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने किए उदघाटन