नगर निगम आयुक्त नयन जस्सल से मिला लघु उद्योग भारती का शिष्टमंडल

फगवाड़ा 31 मई (ध्रुव कलूचा) लघु उद्योग भारती का एक शिष्टमण्डल नगर निगम फगवाड़ा की नव नियुक्त कमिशनर कम ए.डी.सी. नयन जस्सल से मिला। इस दौरान लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट करके नयन जस्सल का फगवाड़ा में नियुक्ति पर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान पंकज गौतम, पूर्व प्रधान अशोक सेठी, पूर्व प्रधान मुखिंदर सिंह, सीनियर उप प्रधान आई.पी. खुराना, सैक्टरी पुनीत गुप्ता उपस्थित हुए।