Posts

Showing posts from March, 2022

विधायक धालीवाल के नेतृत्व में फगवाड़ा कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन एसडीएम दफ्तर के बाहर दिया रोष धरना, जमकर की नारेबाजी

Image
फगवाड़ा (ध्रुव कलूचा) : देश में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस की ओर से  केंद्र सरकार के खिलाफ देश भर में मंहगाई मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत वीरवार को स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (सेवामुक्त आईएएस) के नेतृत्व में फगवाड़ा कांग्रेस की ओर से एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए विधायक धालीवाल  केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी दर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है और केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। विधायक धालीवाल ने कहा कि पिछले 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं। इसकी मार मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ती है। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। विधायक ने कहा कि जब पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते हैं, तब हर...

पंज मंदिरी की ओर से सप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ बड़ी श्रद्धा के साथ 11 बार किया गया

Image
फगवाड़ा (ध्रुव कलूचा) : पंज मंदिरी की ओर से सप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ बड़ी श्रद्धा के साथ 11 बार किया गया। उपरांत सुरजीत प्रभाकर अमित शालू अजय पंडित सुभाष कौशल सुनीत शर्मा ने ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया  संकीर्तन में अशोक प्रभाकर सतपाल साहनी सुरेंद्र भल्ला शुभ शर्मा उमेश शर्मा रमेश शर्मा नरेंद्र दत्त शर्मा जगमोहन जैरथ रणजीत मल्हन  राकेश कुमार बिका अजय कुमार दर्शन लाल पाहवा हरि चरण दास शर्मा  ऋषभ चंदन  मनोज वर्मा   संबित संघा  कुमार परवीन पब्बी सुरेश शर्मा आशु शर्मा सोनू फुल हजारीलाल सनी बी डी शर्मा पंडित विजेंद्र पांडे उपस्थित हुए।

शहर के धार्मिक स्थानों को ऊंची आवाज में लाउडस्पीकर चलाने पर पाबंदी लगाई जाए

Image
फगवाड़ा 30 मार्च (ध्रुव कलूचा) : फगवाड़ा शहर के कई नागरिकों ने एडीसी दलजीत कौर को दिए गए मांग पत्र में कहा है कि शहर के धार्मिक स्थानों को ऊंची आवाज में लाउडस्पीकर चलाने पर पाबंदी लगाई जाए। क्योंकि उनकी ध्वनि में चलने वाले लाउडस्पीकर से विद्यार्थियों को पढ़ने में दिक्कत आ रही है और बीमारों मरीजों को बेहद पीड़ा सहनी पड़ रही है और इससे ध्वनि प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हो रही है प्रशासन धार्मिक स्थानों के प्रमुखों को निर्देश जारी कर कहे कि आप अपने भीतर  स्पीकर लगाएं ताकि बाहर ऊंची  आवाज ना जाए। और लोगों को आरे परेशानी से मुक्ति दिलाई जा सके। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में मदन  मोहन खट्टर बबली पनेसर सुरेंद्र कुमार साहिल  अशानअग्रवाल परमजीत कुमार धर्मवीर राजकुमार दिलबाग सिंह राजेश अरोड़ा बॉबी अशोक  कोड़ा इत्यादि के नाम प्रमुख है।

लम्बी में मुआवजा माँग रहे किसानों पर लाठीचार्ज ने नंगा किया भगवंत मान सरकार का चेहरा : लक्की सरवटा * कहा : आम आदमी पार्टी के हर झूठ का होगा पर्दाफाश

Image
फगवाड़ा   30   मार्च   (ध्रुव कलुचा)   भारतीय   जनता   पार्टी   एस . सी .   मोर्चा   जिला   कपूरथला   के   महासचिव   लक्की   सरवटा   ने   पंजाब   के   हलका   लम्बी   में   कपास   की   बर्बाद   हुई   फसल   का   मुआवजा   माँग   रहे   किसानों   पर   भगवंत   मान   सरकार   के   इशारे   पर   पुलिस   की   तरफ   से   किये   लाठीचार्ज   की   कड़ी   निंदा   की   है।   उन्होंने   कहा   कि   इस   लाठीचार्ज   में   सात   किसान   घायल   हुए   हैं   जबकि   पिछले   महीने   विधानसभा   चुनाव   से   पहले   आप   के   संयोजक   अरविन्द   केजरीवाल   कहा   करते   थे   कि   पंजाब   में   सरकार   बनने   पर   किसानो...

पंजाब कांग्रेस को नवजोत सिंह सिद्धू जैसे तेज तर्रार प्रदेश अध्यक्ष की है जरूरत : विमल वरमानी * सुखपाल खैहरा या राजा वडिंग हो नेता प्रतिपक्ष

Image
फ गवाड़ा 30 मार्च (ध्रुव कलूचा) कांग्रेस व्यापार सैल पंजाब के प्रदेश महासचिव विमल वरमानी ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नवजोत सिंह सिद्धू, रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई अन्य नेताओं के बीच चल रही आपसी खींचतान पर टिप्पणी करते हुए आज यहां वार्तालाप में कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंजाब में दोबारा मजबूत बनाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू जैसे तेजतर्रार अध्यक्ष की बेहद आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी को अगर इस साल विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा तो उसके लिए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और आम आदमी पार्टी के प्रलोभन बड़ी वजह है। उन्होंने 1977 और उसके बाद देश की राजनीति में 1996 से 1999 तक कांग्रेस की हालत का जिक्र करते हुए कहा कि तब 2004 में कांग्रेस दोगुणी ताकत से देश की सत्ता पर काबिज हुई और लगातार दस वर्ष तक इसे कायम रखा। पंजाब में भी कई बार कांग्रेस को हार मिली मगर हमेशा जबरदस्त वापिसी भी की है। कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखने के लिए जरूरी है कि नवजोत सिंह सिद्धू को ही दोबारा अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा जाए। उन्होंने पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पर भी अपना विचार रखा और कहा कि आम आदमी पार्...

रोजगार दफ्तर और साईबर ब्रांच का फगवाड़ा में खोला जाए कार्यालय : खुल्लर/नेहरा * फगवाड़ा को जिला बनाने की मांग भी हो पूरी

Image
फगवाड़ा 30 मार्च (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला की एक बैठक स्थानीय होटल अंबेसडर में संपन्न हुई। जिसमें जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर तथा जिला महासचिव रमन नेहरा विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक के दौरान फोरम के उत्थान और आने वाले समय में आयोजित होने वाले प्रोजैक्टों बारे विचार विमर्श किया गया। इस बैठक संंबंधी विस्तृत जानकारी देते  हुए जिला महासचिव रमन नेहरा ने बताया कि समूह सदस्यों ने पंजाब की नवगठित भगवंत मान सरकार को शुभकामनाएं देते हुए फगवाड़ा में पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान बंद किए गए रोजगार दफ्तर को दोबारा खोला जाए। इसके अलावा फोरम के जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर ने साईबर क्राईम ब्रांच का फगवाड़ा में कार्यालय खोलने की पंजाब सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि आजकल इंटरनैट पर अपराधों की संख्या बहुत बढ़ चुकी है। लोगों को न्याय के लिए साईबर क्राईम ब्रांच कपूरथला में शिकायत दर्ज करवाने को विवश होना पड़ता है। बैठक के दौरान चेयरमैन धनपाल सिंह गांधी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के. शर्मा व वी.पी. सिंह अरोड़ा ने पंजाब सरकार से मांग कर कहा कि फगवाड़ा वासियों के साथ चुना...

सर्व नौजवान सभा ने मनाया सभा के चेयरमैन सुरेश मल्हन का जन्म दिन * जरूरतमंद परिवार को कन्या के विवाह पर दिया घरेलू सामान * विद्यार्थी को किताबों के लिए भेंट की आर्थिक सहायता

Image
फगवाड़ा   30   मार्च   (ध्रुव कलूचा)   सर्व   नौजवान   सभा   फगवाड़ा   की   ओर   से   सभा   के   चेयरमैन   श्री   सुरेश   मल्हन   यू . एस . ए .   का   जन्म   दिन   गुरू   हरगोबिंद   नगर   स्थित   नगर   सुधार   ट्रस्ट   की   ईमारत   में   चल   रहे   प्रशिक्षण   सैंटर   में   सभा   के   प्रधान   सुखविन्द्र   सिंह   के   नेतृत्व   में   मनाया   गया।   इस   दोराना   थाना   सिटी   फगवाड़ा   के   प्रभारी   जोगिन्द्र   सिंह   एस . एच .   ओ .   थाना   सिटी   फगवाड़ा ,   कोनार्क   जे   ई   इम्परूवमैंट   ट्रस्ट   और   नरिन्द्र   कुमार   स्टैनो   ए . डी . सी .   दफ्तर   के   अलावा   सुरेश   मल्हन   के   भाई   श्री ...