Posts

Showing posts from April, 2022

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से बुलंद हुए खालिस्तानी तत्वों के हौसले : गुरदीप सैनी * दूसरे पक्ष पर कार्रवाई न हुई तो कानून से उठ जाएगा हिन्दू समाज का विश्वास : राजिन्द्र बिल्ला

Image
फगवाड़ा 30 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) शिव सेना (बाल ठाकरे) के प्रदेश उपाध्यक्ष राजिन्द्र बिल्ला तथा प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी ने खालिस्तानी तत्वों द्वारा शुक्रवार को पटियाला में प्रसिद्ध शक्तिपीठ काली माता मंदिर को निशाना बनाये जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। गुरदीप सैनी ने कहा कि जबसे पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से खालिस्तानियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। जो लोग पहले दबी जुबान में खालिस्तान का स्मर्थन करते थे, वे अब सडक़ों पर खुल कर हिंसा का नंगा नाच करने लगे हैं। मंदिरों के भीतर घुसकर सरेआम तलवालें लहराते हुए हिन्दू समाज को ललकारा जा रहा है। सोशल मीडिया पर हिन्दू समाज की आस्था का अपमान किया जाता है। लेकिन भगवंत मान सरकार अंधी-बहरी बनी बैठी है। उन्होंने कहा कि जब शिव सेना कहती थी कि पंजाब की शांति भंग करने की गहरी साजिश रची जा रही है तो कहा जाता था कि शिव सेना नेता गन मैन लेने के लिए झूठी ब्यानबाजी करते हैं लेकिन अब शिव सेना की बात सौ प्रतिशत सच हो रही है। सैनी के अलावा राजिन्द्र बिल्ला ने भी मंदिर पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि मंदिर पर हमला खालिस्तानी...

श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल में मनाया विश्व श्रमिक दिवस * श्रमिक वर्ग के सम्मान में रखा प्रीति भोज

Image
फगवाड़ा 30 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) श्री महावीर जैन माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा में श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रमिक वर्ग के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में कार्यरत सभी श्रमिकों का उनके अमुल्य योगदान के लिए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर उनके सम्मान में प्रीति भोज का विशेष प्रबंध किया गया था। स्कूल के इंचार्ज स. जगपाल सिंह ने श्रमिक  वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक हमेशा ऊंचाई की बुनियाद होता है। जिनके श्रम के आभाव में गगनचुंबी ईमारतें, कारखाने, खेत खलिहान सहित अन्य अनेक क्षेत्र खण्डहर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने कर्मठ परिश्रम से पर्वतों का सीना चीर कर रास्ते बनाने वाला श्रमिक समाज में आखिर खुद शोषित क्यों है? हमारे स्वर्णिम सपनों को धरातल प्रदान करने का पुण्य कार्य मजदूर ही करता है। उन्होंने खेद प्रकट कर कहा कि वही मजदूर अपने निजी जीवन में आर्थिक आवश्यकताओं से रिक्त है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज तथा सरकारों को इन प्रश्रों के उत्तर जांचने होंगे ताकि श्रमिक का पसीना सूखने से पहले उसे उसका अधिकार...

काली माता मंदिर पर हमला पंजाब के अल्पसंख्यक हिन्दू समाज में दहशत पैदा करने की साजिश : हिन्दू सुरक्षा समिति * हथियारबंद हमलावरों की हो तुरंत गिरफ्तारी

Image
फगवाड़ा 30 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति ने शुक्रवार को कुछ हथियारबंद लोगों द्वारा काली माता मंदिर पटियाला को निशाना बनाये जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। समिति के प्रदेश महासचिव मनु प्रभाकर, जिला चेयरमैन हरि ओम शर्मा लवली के अलावा फगवाड़ा शहरी प्रधान सूरज प्रकाश तथा हिन्दू स्टूडैंट फैडरेशन के जिला प्रधान रजत भारद्वाज ने कहा कि यह घटना जहां पटियाला पुलिस प्रशासन की नाकामी को दर्शाती है वहीं शरारती तत्वों की सोची समझी साजिश की तरफ भी इशारा करती है। मनु प्रभाकर तथा रजत भारद्वाज ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि जिस मार्च का विरोध किया जा रहा था जब उसका उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्ति पीठ काली माता मंदिर से कोई सरोकार ही नहीं था तो यह अफवाह कैसे फैल गई कि वे लोग मंदिर में शरण लिए हुए हैं? उन्होंने कहा कि जो भी घटना कल हुई है वह घोर निंदनीय ही नहीं बल्कि सिख सिद्धांतों के भी विरुद्ध है। जो काम आतंकवाद के काले दौर में भी नहीं हुआ, उसका अब हो जाना बताता है कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है और कई अन्य रा’यों की तरह पंजाब में भी हिन्दू आस्था के केन्...

सर्व नौजवान सभा द्वारा संचालित हस्तकला कोर्सों को अंगीकार करेगा पंजाबी भवन सरी कनाडा : सुक्खी बाठ * सोसवा पंजाब के सहयोगसे चलाए जा रहे वोकेशनल सैंटर का किया दौरा

Image
फगवाड़ा 29 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) पंजाबी भवन सरी कनाडा के संस्थापक, संचालक तथा प्रसिद्ध पंजाबी चिंतक सुक्खी बाठ ने आज सर्व नौजवान सभा द्वारा सोसवा पंजाब के सहयोग से गुरू हरगोबिन्द नगर फगवाड़ा में चलाए जा रहे वोकेशनल सैंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां हस्तकला के कोर्स कर रही महिलाओं से आत्मनिर्भरता को लेकर विचार विमर्श किया। सुक्खी बाठ ने लड़कियों के स्वै-निर्भर होने के लिए हस्तकला की सिखलाई लेने पर जोर दिया व कहा कि आधुनिक समय में यह बेहद जरूरी है कि लड़कियाँ आत्म-निर्भर हों। उन्होंने सर्व नौजवान सभा द्वारा वोकेशनल सैंटर में किए प्रबंधों को लेकर संतुष्टि जताई तथा विश्वास दिलाया कि पंजाबी भवन सरी कैनेडा की तरफ से सर्व नौजवान सभा के वोकेशनल सैंटर में चल रहे पाठ्यक्रमों को अंगीकार किया जाएगा। साथ ही सभा की तरफ से समाज सेवी प्रोजेक्टों जैसे जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह, नेत्र रोगियों की आँखों के आप्रेशन तथा पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान देंगे। इससे पूर्व सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह व सरपरस्त प्रिंसीपल गुरमीत सिंह पलाही ने सुक्खी बाठ का सेंटर पहुंचने पर स्वागत कि...

खुल्लर व नेहरा की अगवाई में थाना सिटी प्रभारी अमनदीप नाहर से मिला शिष्टमंडल * फगवाड़ा में नियुक्ति का किया स्वागत

Image
फगवाड़ा 29 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम (रजि.) जिला कपूरथला का एक शिष्टमंडल आज जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर तथा जिला महासचिव रमन नेहरा के संयुक्त नेतृत्व में थाना सिटी के नवनियुक्त प्रभारी अमनदीप नाहर से मिला। इस दौरान फोरम के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी तैनाती का स्वागत किया तथा हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा तथा समाज सेवा में फोरम द्वारा दिये जा रहे कार्यों से भी अवगत करवाया। एस.एच.ओ. नाहर ने फोरम की गतिविधियों को सराहा तथा कहा कि पुलिस सदैव जनता की सेवा में समर्पित होकर काम करती है। समाज को जनता के सहयोग से ही अपराध मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने फगवाड़ा वासियों से अपील कर कहा कि वे पुलिस को अपना सहयोग दें तथा यदि कोई असामाजिक तत्व गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल हो या किसी तरह का गैर कानूनी कार्य उनके इर्द-गिर्द हो रहा हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए ताकि समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बरकरार रह सके। इस भेंट के पश्चात रमन नेहरा ने पत्रकारों से वार्तालाप में कहा कि सुलझे हुए अधिकारियों की तैनाती से पुलिस-पब्लिक...

इम्प्रूव कालोनी का नाम लेकर बेचे जा रहे प्लाट,रजिस्ट्रीयों पर लगी है रोक अनइम्प्रूव कालोनियों की रजिस्ट्री पर लगी है रोक - तहसीलदार भविष्य में कालोनियां रजिस्टर न हुई तो लोगों का होगा नुकसान

फगवाड़ा,27 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) : जिला जालंधर में अवैध कॉलोनियों की संख्या बढ़ती जा रही है।जिला जालंधर के अंतर्गत पड़ते तहसील फिलौर के अंतर्गत पड़ते नूरमहल के गांव सागरपुर व कादिया में कालोनियों को बिना इम्प्रूव करवा प्लाट बेचे जा रहे है। कई प्रापर्टी डीलर लोगों को इम्प्रूव कालोनी का नाम देकर प्लाट बेच उन्हें ठग रहे है। उक्त कालोनियों सरकारी स्तर पर रजिस्टर नहीं है।डीलर लोगों को तरह-तरह के सपने दिखा प्लाट बेचने संबंधी इकरारनामा कर रहे है। अगर आने वाले दिनों में उक्त कालोनियों की सरकार की तरफ से रजिस्ट्रेशन नहीं की गई तो कई लोगों का नुकसान हो सकता है। सरकार को मीडिया व अन्य माध्यमों के जरिए यह बात लोगों तक पहुंचानी चाहिए कि जब तक कोई भी कालोनी इम्प्रूव नहीं होती तो लोगों को किसी भी गलत डीलर के झांसे में नहीं आना चाहिए।  वहीं पिछले महीने उक्त गांव में जमीन की खरीददारी करने वाले  फगवाड़ा के गांव खेड़ा के एक व्यक्ति ने नूरमहल के नायब तहसीलदार धर्मेंद्र को एक लिखित शिकायत भी दी थी। वहीं उक्त कालोनियों संबंधी जब नूरमहल के नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र से बातचीत की गई तो उन्होंन...

ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ-ਕਮ-ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 29 ਨੂੰ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ

Image
ਫਗਵਾੜਾ 27 ਅਪਰੈਲ (ਧਰੁਵ ਕਲੂਚਾ) : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕਪੂਰਥਲਾ ਸ੍ਰੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਅਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਬਿਊਰੋ, ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਲੋਂ ਫਗਵਾੜ੍ਹਾ ਤਹਿਸੀਲ ਦੇ ਬੇਰੋਜ਼ਗਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲੀਅਤ ਲਈ ਫਗਵਾੜਾ ਵਿਖੇ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਪੁਰਾਣੇ ਦਫਤਰ ਵਿਖੇ 29 ਅਪਰੈਲ ਨੂੰ ਇੱਕ ਦਿਨਾਂ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ-ਕਮ-ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ ਜੇ.ਸੀ.ਟੀ. ਫਗਵਾੜਾ ਲਈ ਪ੍ਰਾਰਥੀਆਂ ਦੀ ਸਕਰੀਨਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਏ.ਸੀ ਅਤੇ ਰੈਫਰੀਜਰੇਟਰ ਦੇ ਆਈ.ਟੀ.ਆਈ ਜਾਂ ਡਿਪਲੋਮਾ ਹੋਲਡਰਾਂ ਦੀ ਵੀ ਇੰਟਰਵਿਊ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।  ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫਗਵਾੜਾ ਤਹਿਸੀਲ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਕੇ ਆਪਣਾ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਵੀ ਬਣਾ ਸਕਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਜਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਅਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਬਿਊਰੋ, ਕਪੂਰਥਲਾ ਨਾਲ ਜੁੜ ਕੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਉਠਾ ਸਕਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਬੇਰੋਜ਼ਗਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ।

यूनाइटेड अकाउंटेंट एसोसिएशन सोसायटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा द्वारा मदन मोहन खट्टर चेयरमैन दीपक पाठक के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन

Image
फगवाड़ा 27 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) यूनाइटेड अकाउंटेंट एसोसिएशन सोसायटी  रजिस्टर्ड फगवाड़ा द्वारा मदन मोहन खट्टर चेयरमैन दीपक पाठक के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर ईटीओ अशोक कुमार ने शिरकत की और विशेष मेहमान के तौर पर सीए रविंदर गुलाटी पधारे  अरुण जैन विशेष  आमंत्रण पर  पधारे। शहर के 7 वरिष्ठ लेखा कारों में मदन लाल कौशिक  राजेंद्रमोहन वर्मा जगमोहन कौशल शंकर दास गोवर्धन लाल सोनी कमल दत्त पाठक धर्म सिंह को उल्लेखनीय सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आगाज पार्श्व गायिका पल्लवी शर्मा के भजन से हुआ।एसोसिएशन महासचिव दीप्ति ने मंच संचालिका की भूमिका बखूबी निभाई। देव कालिया शशि  साही धर्मेंद्र सोनी रघुनंदन सिया नितिका वर्मा दीप्ति मदन मोहन खट्टर राकेश शर्मा इत्यादि ने सभी का जीवन परिचय करवाया। परमजीत व किरण ने मनमोहक गीत सुनाए। भारतीय संस्कृति अनुसार  वरिष्ठ लेखा करो को तिलक लगाया गया मौली बांधी गई उपहार दिए गए  दुशाला एवं समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। लगभग 50 वर्षों से अकाउंटेंट का कार्य कर रही शख्सिय...

*ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਤੇ ਕੱਸੀ ਜਾਵੇਗੀ ਨਕੇਲ* ਸਮਾਜ ਵਿਰੋਧੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੀਮਤ ਤੇ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ : ਜਤਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ

Image
ਫਗਵਾੜਾ (ਧਰੁਵ ਕਲੂਚਾ) ਥਾਣਾ ਸਤਨਾਮਪੁਰਾ ਦੇ ਨਵ ਨਿਯੁਕਤ ਐਸ ਐਚ ਓ ਜਤਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਅਪਣਾ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲ ਕੰਮਕਾਜ ਸ਼ੂਰੁ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਜਤਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਇੰਨਸਾਫ ਮਿਲੇਗਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਗਲਤ ਅਨਸਰਾਂ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਸਾਨੂੰ ਸੱਚੀ ਇਤਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਸਬ ਡਵੀਜ਼ਨ ਫਗਵਾੜਾ ਵਿਖੇ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਹਰ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾੲੀ ਜਾਵੇਗੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਅਤੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਅਤੇ ਲੁੱਟਾਂ-ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੀਮਤ ਤੇ ਬਖਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਉੱਪਰ ਕਾਨੂੰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਦੇ ਨਵਨਿਯੁਕਤ ਇੰਚਾਰਜ ਅਮਨਦੀਪ ਨਾਹਰ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਸਰਬ ਨੌਜਵਾਨ ਸਭਾ ਦਾ ਵਫਦ * ਫਗਵਾੜਾ ‘ਚ ਨਿਯੁਕਤੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਸਵਾਗਤ

Image
ਫਗਵਾੜਾ 27 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਧਰੁਵ ਕਲੂਚਾ) ਸਰਬ ਨੌਜਵਾਨ ਸਭਾ (ਰਜਿ:) ਫਗਵਾੜਾ ਦਾ ਇੱਕ ਵਫ਼ਦ ਸਭਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਫਗਵਾੜਾ ਦੇ ਨਵ-ਨਿਯੁੱਕਤ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਅਮਨਦੀਪ ਨਾਹਰ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਅਤੇ ਉਹਨਾ ਦੀ ਫਗਵਾੜਾ ਵਿਖੇ ਨਿਯੁਕਤੀ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕਰਦਿਆਂ ਗੁਲਦਸਤਾ ਭੇਂਟ ਕੀਤਾ। ਸਭਾ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਨਵ ਨਿਯੁਕਤ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਨੂੰ ਸਭਾ ਵਲੋਂ ਕਰਵਾਏ ਜਾਂਦੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਅਮਨ-ਸ਼ਾਂਤੀ ਨੂੰ ਕਾਇਮ ਰੱਖਣ ਵਿਚ ਵੀ ਸਰਬ ਨੌਜਵਾਨ ਸਭਾ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦਾ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰੇਗੀ। ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਨਾਹਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਹਮੇਸ਼ਾ ਜਨਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਵਿਚ ਹਾਜਰ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਸਮੂਹ ਸ਼ਹਿਰੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਮਾਜ ਵਿਰੋਧੀ ਅਨਸਰ ਜਾਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਬਾਰੇ ਕੋਈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਬੇਖੌਫ ਹੋ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋ ਸਕੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਭਾ ਦੇ ਵਫ਼ਦ ਨੂੰ ਵੀ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਉਹ ਸਭਾ ਨਾਲ ਮਿਲਕੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵਾ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਬਣਦਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਂਦੇ ਰਹਿਣਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੀ.ਸੀ.ਆਰ. ਇੰਚਾਰਜ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਿਓਲ, ਐਸ.ਆਈ. ਗੁਰਮੀਤ, ਸਵਰਨ ਸਿੰਘ, ਸਭਾ ਦੇ ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਏ, ਉਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਕੁਮਾਰ ਕਨੌਜੀਆ, ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਤੁੱਲੀ, ਜਗਜੀਤ ਸੇਠ, ਸਾਹਿਬਜੀਤ ਸਾਬੀ, ਨਰਿੰਦਰ ਸੈਣੀ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਕੀਤੀ ਕੈਮਿਸਟਾਂ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ * ਬਿਨਾਂ ਪਰਚੀ ਤੋਂ ਨਾ ਹੋਵੇ ਪਾਬੰਦੀ ਸ਼ੁਦਾ ਦਵਾਈਆਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ - ਅਨੁਪਮਾ ਕਾਲੀਆ

Image
ਫਗਵਾੜਾ   25   ਅਪ੍ਰੈਲ (ਧਰੁਵ ਕਲੂਚਾ)   ਸਿਹਤ   ਵਿਭਾਗ   ਪੰਜਾਬ   ਦੀਆਂ   ਹਦਾਇਤਾਂ   ਮੁਤਾਬਕ   ਡੀ . ਸੀ .   ਕਪੂਰਥਲਾ   ਸ੍ਰੀ   ਵਿਸ਼ੇਸ਼   ਸਾਰੰਗਲ   ਅਤੇ   ਸਿਵਲ   ਸਰਜਨ   ਕਪੂਰਥਲਾ   ਡਾ .   ਗੁਰਿੰਦਰਬੀਰ   ਕੌਰ   ਦੇ   ਦਿਸ਼ਾ - ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ   ਹੇਠ   ਅੱਜ   ਸਿਹਤ   ਵਿਭਾਗ   ਦੀ   ਟੀਮ   ਨੇ   ਡਰੱਗ   ਇੰਸਪੈਕਟਰ   ਅਨੁਪਮਾ   ਕਾਲੀਆ   ਦੀ   ਅਗਵਾਈ   ਹੇਠ   ਸਥਾਨਕ   ਸਿਵਲ   ਹਸਪਤਾਲ   ਦੇ   ਨਜਦੀਕ   ਅੱਧੀ   ਦਰਜਨ   ਤੋਂ   ਵੱਧ   ਦਵਾਈਆਂ   ਦੀਆਂ   ਦੁਕਾਨਾਂ   ਦੀ   ਅਚਨਚੇਤ   ਚੈਕਿੰਗ   ਕੀਤੀ   ਗਈ   ਅਤੇ   ਦਵਾਈਆਂ   ਦੇ   ਸੈਂਪਲ   ਭਰੇ   ਗਏ ।   ਅਨੁਪਮਾ   ਕਾਲੀਆ   ਨੇ   ਦੱਸਿਆ   ਕਿ   ਸਾਰੀਆਂ   ਦੁਕਾਨਾ   ਦਾ   ਰਿਕਾਰਡ   ਦਰੁੱਸਤ   ਪਾਇਆ   ਗਿਆ   ਹੈ ।   ਉਹਨਾਂ   ਦੱਸਿਆ   ਕਿ   ਅੱਗੇ   ਵੀ   ਇਹ   ...

गुरुदेव सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जन जागरण यात्रा * श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल में हुआ भव्य स्वागत

Image
फगवाड़ा 25 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) संघशास्ता शासन प्रभावक पूज्य गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुदेव श्री अरुण चन्द्र जी महाराज की प्रेरणा से आयोजित की गई जन जागरण मंगल यात्रा का श्री महावीर जैन माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा में आगमन पर बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंगल यात्रा के स्वागत में एस.एस. जैन सभा की ओर से विशेष समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें गुरुदेव सुदर्शन लाल जी महाराज के तप संयम जीवन की झलकियों को प्रस्तुत किया गया और गुरु महाराज जी ने साधना के पथ पर चलकर जिन ऊंचाईयों को प्राप्त किया उनकी उपलब्धियों का भी सुन्दर गुणगान किया गया। इस समारोह में एस.एस. जैन सभा के प्रधान श्री सतीश जैन, चेयरमैन देवेन्द्र जैन, सचिव जनेश जैन, सह सचिव अनुज जैन ने सभी गणमान्यों का अभिनंदन किया। साथ ही मंगल यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में सहयोग के लिए महिला मण्डल, जैन वीर मण्डल, तरुणी मण्डल, जैन युवती संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों स्कूल के स्टाफ मैंबर एवं स्कूल प्रबंधक कमेटी से मिले सहयोग के लिए विशेष आभार प्रकट किया। इस स्वाग...

सिटीजन राईटस फोरम ने की अवैध अतिक्रमण हटवाने और सडक़ों दी दशा सुधारने की मांग * आडिटोरियम और पार्किंग बने सफेद हाथी : रमन नेहरा * ए.डी.सी. फगवाड़ा को सौंपा ज्ञापन

Image
फगवाड़ा 25 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) सिटीजन राईटस फोरम के अध्यक्ष डा. जे.एस. विर्क एवं महासचिव श्री रमन नेहरा ने आज ए.डी.सी. फगवाड़ा श्रीमति दिलजीत कौर से भेंट कर उन्हें शहर से संबंधित कुछ समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन पत्र सौंपा। जिसके पश्चात पत्रकारों से वार्तालाप में रमन नेहरा ने बताया कि आज जो ज्ञापन दिया गया है उसमें तीन समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। प्रथम तो शहर भर में जो सडक़ें हैं उनकी हालत काफी दयनीय है। सडक़ों के बीचो-बीच पड़े बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहे हंै। रात के समय अथवा बरसात में जब सडक़ों पर जलभराव होता है तो दुर्घटना की सौ फीसदी संभावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि दूसरी समस्या सडक़ों के किनारे बड़े पैमाने पर हुए अवैध अतिक्रमणों की है। जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि गुरु हरगोबिन्द नगर से लेकर मुख्य सभी भीड़-भाड़ वाले बाजारों में नजायज कब्जों की भरमार है। कब्जाधारियों से यदि पूछा जाए तो वे कहते हैं कि वे हर महीने बिना पर्ची की फीस देते हैं जो कि भ्रष्टाचार है और यह खत्म होना चाहिए तथा कब्जे हटवाने की मांग ज्ञापन पत्र में की ग...

गलेशियरों के पिघलने की रफ्तार न थमी तो महाप्रलय का शिकार हो जाएगी पृथ्वी : विजय सांपला * मनुर्भव फाऊंडेशन ने पौधारोपण कर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

Image
फगवाड़ा 22 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) समाज सेवी संस्था मनुर्भव फाऊंडेशन की ओर से आज विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर स्थित भगवान परशुराम पार्क (नजदीक ब्लड बैंक) में पौधारोपण करके पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। फाऊंडेशन के अध्यक्ष अनुराग मनखंड पूर्व पार्षद की अध्यक्षता में आयोजित समागम के दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन श्री विजय सांपला बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए तथा अपने कर कमलों से पौधारोपण का शुभारंभ करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहरीकरण के नाम पर दुनिया भर में दरख्तों की हो रही कटाई से होने वाले जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव अब दिखाई देने लगे हैं। धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। वर्षा अब पहले की तुलना में काफी कम होने लगी है। बड़े-बड़े गलेशियर पिघल रहे हैं। यदि समय रहते आवश्यक उपाय न किये गए तो यह पिघलते गलेशियर महाप्रलय का रूप धारण करके पृथ्वी को निगल जाएंगे। उन्होंने अनुराग मनखंड तथा उनकी संस्था द्वारा पौधारोपण के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों से बचने के लिए पेड़-पौधों को बड़े पैमाने पर लगाना काफी सह...

पृथ्वी को स्वच्छ बनाना तथा पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधे लगाना हमारा दायित्व : एडीसी दिलजीत कौर * श्री महावीर जैन माडल हाई स्कूल में मनाया पृथ्वी दिवस

Image
फगवाड़ा 22 अप्रैल (ध्रुव कलूचा) श्री महावीर जैन माडल हाई स्कूल माडल टाऊन फगवाड़ा के प्रांगण में पृथ्वी दिवस स्कूल प्रिंसीपल श्रीमति ताजप्रीत कौर की अध्यक्षता में मनाया गया। इन्वायरन्मेंट एसोसिएशन फगवाड़ा के सहयोग से आयोजित समागम में ए.डी.सी. श्रीमति दिलजीत कौर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। जबकि स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष श्री पदम जैन, सचिव ओम प्रकाश जैन तथा कोषाध्यक्ष अनिल जैन के अलावा एस.एस. जैन सभा के चेयरमैन देवेन्द्र जैन एवं अध्यक्ष सतीश जैन सहित पर्यावरण एसोसिएशन के महासचिव मलकीयत सिंह रघबोत्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम स्कूल प्रिंसीपल एवं प्रबंधन कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट करके उनका स्कूल प्रांगण में पधारने पर हार्दिक अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात ए.डी.सी. दिलजीत कौर ने ज्योति प्रज्जवलित करके समागम का शुभारंभ करवाया। विद्यालय के प्री-नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से धरती हमारी धरोहर है, जसकी रक्षा करना हमारा कत्र्वय है का संदेश दिया। छठी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पेंटिंग के द्वारा अपनी प्र...

ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕੰਗ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ 20 ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਰਾਸ਼ਨ * ਆਲ ਇੰਡੀਆ ਐਂਟੀ ਕੁਰੱਪਸ਼ਨ ਫੋਰਮ ਨੇ ਕਰਵਾਇਆ 49ਵਾਂ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਸਮਾਗਮ

Image
ਫਗਵਾੜਾ   21   ਅਪ੍ਰੈਲ   (ਧਰੁਵ ਕਲੂਚਾ)   ਆਲ   ਇੰਡੀਆ   ਐਂਟੀ   ਕੁਰੱਪਸ਼ਨ   ਫੋਰਮ   ਫਗਵਾੜਾ   ਸ਼ਾਖਾ   ਵਲੋਂ   49 ਵਾਂ   ਮਹੀਨਾਵਾਰ   ਰਾਸ਼ਨ   ਵੰਡ   ਸਮਾਗਮ   ਫਗਵਾੜਾ   ਪ੍ਰਧਾਨ   ਗੁਰਦੀਪ   ਸਿੰਘ   ਕੰਗ   ਦੀ   ਅਗਵਾਈ   ਹੇਠ   ਸਥਾਨਕ   ਨਿਉ   ਮੰਡੀ   ਰੋਡ   ਸਥਿਤ   ਦਫਤਰ   ਵਿਖੇ   ਆਯੋਜਿਤ   ਕੀਤਾ   ਗਿਆ ।   ਜਿਸ   ਵਿਚ   ਮੁੱਖ   ਮਹਿਮਾਨ   ਵਜੋਂ   ਸਮਾਜ   ਸੇਵਕ   ਬਿ੍ਰਜ   ਮੋਹਨ   ਪੁਰੀ   ਨੇ   ਸ਼ਿਰਕਤ   ਕੀਤੀ ।   ਜਦਕਿ   ਵਿਸ਼ੇਸ਼   ਮਹਿਮਾਨ   ਵਜੋਂ   ਜੈ   ਮਾਂ   ਚਿੰਤਪੁਰਨੀ   ਧਾਰਮਿਕ   ਕਮੇਟੀ   ਦੇ   ਪ੍ਰਧਾਨ   ਸ਼ੀਤਲ   ਕੋਹਲੀ   ਸ਼ਾਮਲ   ਹੋਏ ।   ਸਮਾਗਮ   ਦੌਰਾਨ   20   ਲੋੜਵੰਦ   ਪਰਿਵਾਰਾਂ   ਨੂੰ   ਰਾਸ਼ਨ   ਦੀ   ਵੰਡ   ਕਰਨ   ਉਪਰੰਤ   ਸਮਾਜ   ਸੇਵਕ   ਬਿ੍ਰਜ   ਮੋਹਨ   ਪੁਰੀ   ਨੇ   ਗੁਰ...