स्व. बेअंत सिंह की 25वीं पुण्यतिथि पर शिव सेना पंजाब ने दी श्रद्धांजली * शरारतपूर्ण हरकतों से बाज आए गुरपतवंत सिंह पन्नु : पलटा

फगवाड़ा 31 अगस्त (ध्रुव कलूचा) पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह तथा उनके साथ शहीद हुए सुरक्षा में तैनात जवानों की 25वीं पुण्यतिथि पर आज शिव सेना पंजाब की ओर से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। इस दौरान शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा, प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि दत्त, व्यापार सैल के प्रधान अशोक आहूजा, फगवाड़ा शहरी प्रधान अंकुर बेदी, गौरव बग्गा, डिंपी दारा तथा दीपू ने स्व. बेअंत सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात कहा कि स्व. बेअंत सिंह की बदौलत ही पंजाब को आतंकवाद के काले दौर से मु्क्ति मिली थी। यदि तत्कालीन पुलिस महानिदेशक के.पी.एस. गिल को मुख्यमंत्री की ओर से फ्री हैंड न दिया गया होता तो आंतकवाद का खात्मा संभव नहीं था। वे शेर दिल इन्सान थे जिन्होंने पंजाब की शांति के लिये अपना जीवन बलिदान किया है। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान राजेश पलटा ने कहा कि मोगा में डी.सी. कार्यालय की छत पर तिरंगे का अपमान करने तथा खालिस्तान का झंडा लहराने वाले गिरफ्तार आतंकियों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में कड़ी कार्रवाई...