Posts

Showing posts from November, 2020

सर्व शक्ति भारत ब्लड डोनर सोसायटी ने सर्व शक्ति सेना के सहयोग से गुरुपर्व पर लगाया रक्त दान शिविर -युवा पीढ़ी नशे को त्याग कर मानवता की सेवा में जुटे-दिनेश बांसल

Image
फगवाड़ा 30 नबंवर (ध्रुव कलूचा) सर्व शक्ति भारत ब्लड डोनर सोसायटी ने सर्व शक्ति सेना के सहयोग से पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बल्ड बैंक हरगोबिंद नगर में अमित कुमार व अमन काला की देख रेख में रक्त दान शिविर लगाया गया। जिसमें सर्व शक्ति सेना के जिला अध्यक्ष दिनेश बांसल विशेष रुप से उपस्थित हुए व रक्त दानियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सबको गुरु पर्व की बधाई दी तथा अरदास की  कि सरबत का भला हो तथा कोरोना जैसी बीमारी से विश्व को निजात मिले। उन्होंने कहा कि रक्त दान एक बहुत बड़ा पुण्य है व सबसे कीमती दान है जो केवल एक इंसान ही दूसरे इंसान को दे सकता है। युवा पीढ़ी नशे जैसी लाहनत को छोड़ कर समाज सेवा में जुटे तांकि स्वस्थ समाज की स्थापना हो सके। इस मौके वलायती राम, जिम्मी करवल, अतुल शर्मा, बलवंत कुमाल  बिल्लू, अमन कुमार, अमित वर्मा, विनोद कुमार,गुरप्रीत सिंह, चितरंजन शर्मा, मनोज टंडन,अमित सचदेवा, ऋतिक वर्मा, करण कन्नौजिया, सौरभ कन्नौजिया, रोहित कुमार, तरणजीत कुमार,राहुल मेहरा आदि शामिल हुए। सबने मिल कर युवा पीढ़ी के नशे त्यागने की अपील की तथा...

धन धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 551 वे प्रकाश पर्व को समर्पित चाय बिस्कुटों का लंगर गौशाला बाजार के दुकानदारों द्वारा लगाया गया

Image
फगवाडा़ : (ध्रुव कलूचा) धन धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 551 वे प्रकाश पर्व को समर्पित चाय बिस्कुट ओं का लंगर गौशाला बाजार के दुकानदारों द्वारा लगाया गया इस मौके गुरमीत सिंह टिंकू कुलदीप बरमानी सुरेंद्र कुमार मदन मोहन खट्टर देवेंद्र सिंह सुदर्शन बेल  इत्यादि उपस्थित हुए गुरमीत सिंह टिंकू ने कहा कि धन धन श्री गुरु नानक  जी ने समूची मानवता को प्रेम व आपसी भाईचारे का संदेश दिया कुलदीप सिंह बिट्टू  रोहित वर्मा हरजिंदर सिंह ढींगरा परमिंदर सिंह धींगरा ने भी शिरकत की।

आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला कपूरथला की बैठक संपन्न भ्रष्टाचार से पीडि़त फोरम से करें संपर्क : चन्द्रशेखर खुल्लर * दिव्यांगों की सहायता के लिये फोरम करेगी विशेष प्रयास : रमन नेहरा

Image
फगवाड़ा 29 नवंबर (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम (रजि.) जिला कपूरथला इकाई की एक विशेष बैठक जिला प्रधान चन्द्रशेखर खुल्लर, जिला महासचिव रमन नेहरा एवं जिला चेयरमैन धनपाल सिंह गांधी की संयुक्त अगवाई में हुई। बैठक के दौरान फोरम में शामिल होने पर सचिन शर्मा को सिरोपा डाल कर स्वागत किया गया। इसके अलावा फोरम की गतिविधियों बारे विचार विमर्श किया गया। बैठक संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए चन्द्रशेखर खुल्लर एवं रमन नेहरा ने बताया कि कोविड-19 कोरोना आपदा की वजह से पिछले समय के दौरान फोरम की गतिविधियों को सीमित कर दिया गया था लेकिन अब दोबारा से गतिविधियां शुरु करने बारे विचार विमर्श किया गया है। उन्होंने बताया कि फोरम द्वारा दिव्यांग लोगों की सहायता के लिये विशेष प्रयास शुरु किया जा रहा है। यदि किसी जरूरतमंद दिव्यांग को फोरम से कोई सहायता चाहिए तो वह संपर्क कर सकता है। इसके अलावा खुल्लर व नेहरा ने समूह फगवाड़ा वासियों से पुरजोर अपील कर कहा कि यदि उन्हें किसी तरह के भ्रष्टाचार का शिकार होना पड़ रहा है तो निसंकोच फोरम के पदाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जाए ताकि उचित कार्रवाई करवाते हु...

बीबी जगीर कौर को एस.जी.पी.सी.का अध्यक्ष बनने पर जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खुराना ने दी बधाई -धर्म प्रचार लहर को अधिक मजबूती मिलेगी-खुराना

Image
फगवाड़ा 28 नबंवर (ध्रुव कलूचा) स्त्री अकाली दल की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर को सिख पंथ के सिरमौर जत्थेबंदी शिरोमणी गुरुदवारा प्रबंधक कमेटी की पुन: अध्यक्ष चुने जाने पर  जिला अध्यक्ष यूथ अध्यक्ष कपूरथला व फगवाड़ा के पूर्व डिप्टी मेयर रणजीत सिंह खुराना ने खुशी का इजहार करते कहा कि  बीबी जी पहले भी एस.जी.पी.सी. अध्यक्ष रह चुके है। खुराना ने कहा कि उनकी धर्म प्रचार में विशेष रुची है तथा अब उनकी अगुवाई में धर्म प्रचार को अधिक मजबूती मिलेंगी। खुराना ने कहा कि वो इसके लिए शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष स.सुखबीर सिंह बादल के अभारी है जिन्होंने गुरु सहिबान के उपदेशों पर चलते नारी जाति को यह सम्मान देकर एक योगय,निडर व धार्मिक सोच की धारणी अकाली लीडर को यह जिम्मेवारी दी है। खुराना ने कहा कि इससे गुरुदवारा प्रबंधों में सुधार आएगा।

ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਦਾਖਲਾ, ਅੱਤਿਆਚਾਰੀ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਪਤਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ - ਮਾਨ * ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਤਾਬੂਤ 'ਚ ਆਖਰੀ ਕਿੱਲ ਬਣੇਗਾ ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ

Image
ਫਗਵਾੜਾ 28 ਨਵੰਬਰ (ਧਰੁਵ ਕਲੂਚਾ) ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਐਗਰੋ ਇੰਡਸਟਰੀਜ਼ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਸ੍ਰੀ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਅੱਜ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਤਾਬੂਤ ਵਿਚ ਆਖਰੀ ਕਿੱਲ ਬਣੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਦਾਖਲਾ ਤਾਨਾਸ਼ਾਹੀ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਪਤਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਦਾ ਸੰਕੇਤ ਹੈ। ਉਨ•ਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਮੋਦੀ ਐਂਡ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਹੰਕਾਰ ਨੂੰ ਕੁਚਲਦੇ ਹੋਏ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਦਿਨ ਦੂਰ ਨਹੀਂ ਜਦੋਂ ਲੋਕ ਵਿਰੋਧੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਜਨਤਾ ਬੇਦਖਲ ਕਰ ਦੇਵੇਗੀ। ਸ੍ਰੀ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੋਦੀ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਰਾਹ ਵਿਚ ਅੜਿੱਕੇ ਪੈਦਾ ਕਰਕੇ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਬੇਸ਼ਰਮੀ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸੰਵਿਧਾਨਕ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦਾ ਘਾਣ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ•ਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਬੜੀ ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਸ਼ੇਖੀ ਮਾਰ ਰਹੇ ਸਨ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਆਪਣੀ ਫਸਲ ਕਿਤੇ ਵੀ ਵੇਚ ਸਕਦੇ ਹਨ ਪਰ ਭਾਜਪਾ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਜਮਹੂਰੀ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਲਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ ਜਾਣ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਨਹੀਂ ਦੇ ਰਹੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਪਿਛਲੇ ਦੋ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਸ਼ਾਂਤੀਪੂਰਵਕ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ ਅਤੇ ਉਨ•ਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਸੁਣਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਮੋਦੀ ਸਰਕ...

मां चिंतपुर्णी के दरबार में साथियों सहित नतमस्तक हुए समाज सेवक गुरदीप सिंह कंग * विश्व को कोरोना से मुक्ति के लिये की प्रार्थना

Image
फगवाड़ा 28 नवंबर (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम शाखा फगवाड़ा के प्रधान एवं शहर के प्रसिद्ध समाज सेवक गुरदीप सिंह कंग ने साथियों सहित छिन्नमस्तिका मां चिंतपुर्णी के दरबार में नतमस्तक होकर विश्व को कोविड-19 कोरोना आपदा से शीघ्र मुक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि कुछ समय पूर्व वे खुद तथा उनके परिवारिक सदस्य भी इस जानलेवा संक्रमण की चपेट में आ गए थे लेकिन मां चिंतपुर्णी के आशीर्वाद से उन्हें इससे मुक्ति मिली जिसके लिये भी उन्होंने महामाई का शुक्राना किया। इस दौरान गुरदीप सिंह कंग तथा उनके साथ गए फोरम के सचिव अतुल जैन, उप प्रधान सुनील ढींगरा के अलावा करण जैन, रचित जैन ने बताया कि मां चिंतपुर्णी के दरबार में प्रबंधकों द्वारा कोरोना आपदा को देखते हुए बहुत बढिय़ा प्रबंध किये गए हैं। फेस मास्क तथा शरीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्हें बेहद शांत वातावरण में मां चिंतपुर्णी के दर्शन करके आत्मीय तौर पर शांति की अनुभूति हुई है। उन्होंने प्रार्थना कर कहा कि मां चिंतपुर्णी की कृपा सभी पर हो।

श्री शनिदेव मंदिर निगाहा मोहल्ला में मनाया मूर्ति स्थापना दिवस

Image
फगवाडा़ 28 नवंबर (ध्रुव कलूचा) श्री शनिदेव मंदिर निगाहा मोहल्ला मेहली गेट फगवाड़ा में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान मंदिर के मुख्य पंडित लवनीश गौतम ने हवन यज्ञ करवाया जिसमें यजमान की भूमिका आशु मारकंडा एवं परिवार ने संयुक्त तौर पर निभाई। इससे पूर्व झंडे की रस्म पवन मारकंडा ने निभाई। संगत ने बहुत ही श्रद्धा एवं प्रेम भावना के साथ श्री शनिदेव की महिमा का गुणगान किया। भंडारे की सेवा अटूट बरताई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत ने श्री शनिदेव की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।

सर्व शक्ति सेना लचर गीत गाने वाले व हथियारों की प्रदर्शनी करने वाले गायकों के खिलाफ चलाएगी अभियान -गायकी के माध्यम से युवा वर्ग को भडक़ा कर पथभ्रष्ट कर रहे-अवतार पम्मा,बलदीप भुल्लाराई ,दिनेश बांसल

Image
फगवाड़ा 28 नबंवर (ध्रुव कलूचा) सर्व शक्ति सेना ने लचर गीत गाने वाले व हथियारों की प्रदर्शनी करने वाले गायकों को चेतावनी देते कहा कि अपनी हरकतो से पंजाबी सभ्याचार को कलंकित करने से बाज आए अन्यथा सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सेठी की अगुवाई में अभियान चलाएगी। उक्त विचारों का प्रक्टावा सर्व शक्ति सेना के पंजाब उपाध्यक्ष अवतार पम्मा, पंजाब के देहाती अध्यक्ष बलदीप भुल्लराई, जिला कपूरथला अध्यक्ष दिनेश बांसल ने कहा कि अश्लील गाने गाकर गायक मासूम युवा पीढ़ी के अंदर छुपी कुरीतीयों को बढ़ावा देते है,जिसमें युवा पीढ़ी में नीच भावनाए घर करती है। गुरुओं पीरो की धरती का युवा आज ऐसे गायको के पीछे लगकर अपनी अमीर विरासत का कत्ल करते हुए वैली,माल,आईटम,कातिल,पर्चा करवाने वाला कहलाने में गर्व महसूस करने लगा है,जिसका परिणाम आने वाली पीढ़ीयों के लिए घातक होगा। युवा पीढ़ी गेड़ी,गन व फन को ही अपना आर्दश मान बैठा है। आज हमारी गरिमा ईज्जत व मान सम्मान की प्रतीक कई बेटियां 80 फीसदी से अधिक फटी जीन पाकर घूमना व गीतों पर डांस करने मे व्यस्त है। इस पनप रहे अश्लील व हथियारबंद कल्चर से हमारी बहु बेटियों पर बूरी निगाह र...

आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला करपूथला की बैठक जिला प्रधान चंद्र शेखर खुल्लर की अध्यक्षता में पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन के एक्सीयन राजिंदर सिंह के साथ हुई

Image
फगवाड़ा : (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम जिला करपूथला की बैठक जिला प्रधान चं्रदे शेखर खुल्लर, जिला महासचिव रमन नेहरा, जिला चेयरमैन धनपाल सिंह गांधी की अध्यक्षता में पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन के एक्सीयन राजिंदर सिंह के साथ हुई। बैठक में एसडीओ अमरप्रीत सिंह, एसडीओ राज कुमार शर्मा, एसडीओ पाल, सुनील कुमार शर्मा व राजपाल सिक्का भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में बिजली के बिलों को जमा करवाने में आ रही दिक्कतों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। एक्सीयन राजिंदर सिंह ने बतया कि  माडल टाऊन में स्थित  बिजली घर में दो कैश काऊंटर शुरु करवा दिए हैं। जिससे शहर वासियों को बिजली के बिल जमा करवाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। इस मौके पर संस्था के सभी सदस्यों ने विभाग के अधिकारियों का लोगों की इस समस्या का समाधान करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर के के शर्मा, अमरजीत सिंह बसूटा, बलराज दुग्गल, अश्वनी बघानिया, दीपक शर्मा, एसके अग्रवाल, अमरजीत सिंह गांधी, अरविंदर सिंह, धीरज कुमार, देविंदर जोशी, मोहन लाल भी उपस्थित थे।

लायंस क्लब फगवाड़ा सिटी की जनरल बाडी मीटिंग आयोजित * आगामी दिनों में किये जाने वाले प्रोजेक्टों बारे की चर्चा * जोन चेयरमैन गुरदीप कंग ने सदस्यों को लगाईं पिनें

Image
फगवाड़ा 26 नवंबर (ध्रुव कलूचा) लायंस क्लब फगवाड़ा सिटी की जनरल बॉडी मीटिंग क्लब के चार्टर प्रधान गुरदीप सिंह कंग जोन चेयरमैन 321-डी की अध्यक्षता में होटल ग्रैंड अंबेसडर में संपन्न हुई। मीटिंग दौरान आगामी दिनों में किये जाने वाले तथा कोरोना आपदा के दौरान लॉकडाऊन के कारण स्थगित किये गए मासिक प्रोजेक्टों को फिर से शुरू करने बारे विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा जोन चेयरमैन के तौर पर गुरदीप सिंह कंग ने क्लब सदस्यों को पिनें भी लगाईं। मीटिंग संबंधी जानकारी देते कंग ने बताया कि कोविड-19 कोरोना महामारी की वजह से पिछले 6/7 महीने से लाकडाउन लागू रहा और प्रशासन ने भी विशेष हिदायतें लागू कर रखी हैं जिस करके क्लब के मासिक प्रोजैक्ट स्थगित कर दिए गए थे व सदस्यों की जनरल मीटिंग भी नहीं हुई थी। सदस्यों का सारा ध्यान महामारी से प्रभावित लोगों को राहत देने में लगा था परन्तु अब जबकि लाकडाऊन खुल चुका है तो क्लब की गतिविधियों दोबारा शुरू करन बारे विचार करने हेतु यह मीटिंग आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि मीटिंग दौरान अगले कुछ दिनों दौरान किये जाने वाले प्रोजेक्टों को लेकर रूपरेखा भी तैयार की गई है जिस बार...

हलके में शुरु विकास कार्यो को निधार्रित समय में पूरा किया जाए,अधिकारियों चैक कर करे रिपोर्ट- बलविंदर सिंह धालीवाल -विधायक धालीवाल ने फगवाड़ा में शुरु कामों का जायजा लेने के लिए लोक निर्माण,निगम अधिकारियो व ठेकेदारो से की मीटिंग

Image
फगवाड़ा 26 नबंवर (ध्रुव कलूचा) फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने आज स्थानीय निगम कार्यलय में नगर निगम के कमिशनर कम एडीसी राजीव वर्मा को साथ निगम अधिकारियों,लोक निर्माण अधिकारियों व ठेकेदारों को साथ मीटिंग कर हलके में चल रहे विकास कार्यो की रफतार का जायजा लेते कहा कि सभी कार्यो को निधार्रित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए के चल रहे कामों की निरंतर चैंकिंग की जाए तथा कवालिटी व रफ्तार सबंधी उनको रिपोर्ट की जाए।                         मीटिंग में अधिकारियों से विधायक धालीवाल ने चल रहे कामों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदारों को कहा किसी काम में किसी किस्म की ढिलाई बर्दाश्त नही की जाएगी। धालीवाल ने कहा कि निर्माण कार्यो में सामग्री के मामले में निर्माण सामग्री का पूरा ध्यान रखा जाए,इसमें किसी प्रकार की कोताही नही होनी चाहिए। यह भी ध्यान रखा जाए कि चल रहे काम में ढिलाई के कारण किसी को कोई असुविधा न हो। धालीवाल ने कहा कि शहर वासी चल रहे कामों संबंधी कोई कोताही या...

लायन रणजीत मल्हन के पिता की बरसी पर लायँस क्लब फगवाड़ा सर्विस ने लगाया लंगर बुर्जगों की याद में जरुरतमंद लोगो की मदद भगवान की सेवा व भक्ति से भी कई गुणा बड़ी-लायन खडक़ा बुर्जगो की याद में इस तरह के सेवा कार्य हम सब के लिए प्रेरणादायी-रणजीत मल्हन

Image
फगवाड़ा 26 नवंबर (ध्रुव कलूचा) लायन डिस्ट्रिकट 321-डी में इलैवन स्टार गोल्ड क्लब के तौर पर निवाजी गई लायँस क्लब फगवाड़ा सर्विस फगवाड़ा द्वारा  पीआरओ रणजीत मल्हन के आदरणीय स्वर्गीय पिता श्री प्रकाश चंद मल्हन की पुण्य तिथि मल्हन परिवार द्वारा पर लायन अध्यक्ष इंद्रजीत पनेसर की अध्यक्षता में श्री गुरु नानक नेत्रहीन व वृद्द आश्रम,नंगल सपरोड़ जीटी रोड फगवाड़ा में लगाया गया। जिसमें लायँस डिस्ट्रिकट 321-डी के गर्वनर हरदीप खडक़ा व उनके साथ लायन जीएमटी लायन बलराज कुमार, डिस्ट्रिकट पीआरओ लायन तरलोक सिंह भमरा विशेष तौर पर उपस्थित हुए।  इस मौके सभी लायन सदस्य व उनके परिवारिक सदस्यों ने भाग लिया तथा लंगर में सेवा की। सभी लायन सदस्यों ने आदरणीय पिता प्रकाश चंद जी को  श्रद्दा सुमन भेंट करते हुए उनको नमन किया। इस मौके पर पीआरओ लायन रणजीत मल्हन के अलावा लायन अजय भगत,लायन अश्वनी शर्मा,लायन मोहित शिंगारी,लायन गगनदीप सिंह,लायन चरणजीत सिंह, सिद्दार्थ,हरप्रीत कौर,प्रीतपाल सिंह,राहुल,प्रतिभा गांगर,गौरव सिंगला, ,लायन कुलविंदर बसरा आदि मौजूद थे। लायन रणजीत मल्हन ने कहा कि अपने बुर्जगो की याद में इस...

होशियारपुर रोड पर उतरते पुल पर सडक़ का निर्माण करवाया विधायक धालीवाल ने -फगवाड़ा जीटी रोड से शहर की तरफ आने वाले लोगो को होती थी परेशानी-कमल धालीवाल

Image
फगवाड़ा 25 नबंवर (ध्रुव कलूचा) नैश्नल हाईवे को फगवाड़ा शहर से जोडऩे के लिए होशियारपुर रोड पुल की नीचे को उतरती सडक़ काफी खस्ता हालत में थी। इतने बड़े बड़े खड्डे होने के कारण हर समय हादसा होने का डर बना रहता था। किसी ने इस तरफ ध्यान नही दिया। गत दिनों फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) होशियारपुर की तरफ जा रहे थे तो रावलपिंडी के पास एक मोटरसाईकल सवार भारी खड्डे होने के कारण हादसे का शिकार होते होते बचा । जिसको लेकर विधायक धालीवाल ने सारे मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्सियन लोक निर्माण विभाग  व अन्य अधिकारियों के ध्यान में मामला लाकर इसके तुरंत हल को कहा। जिसको लेकर विभाग ने आज होशियारपुर पुल से नीचे उतरने वाले पुल पर लुक बजरी डाल कर नया बनाया। इस मौके विधायक धालीवाल की अनुपस्थिति में उनके बेटे कमल धालीवाल  विशेष तौर पर हाजिर हुए। कमल ने कहा कि इससे लोगो का काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में हर समय हादसा होने का डर था। जिसको देखते हुए विधायक धालीवाल साहिब के निर्देश पर सडक़ को पूरी तरह से नया बना दिया गया है। ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक...

निगम चुनावों से कांग्रेस नही भाजपा के पूर्व मेयर घबरा रहे है,क्योंकि काम ही नही किया-संजीव बुगगा -वार्डबंदी सरकारी नियमों अनुसार,भाजपा के शासन की तरह से घर में बैठ कर नही की वार्डबंदी

Image
फगवाड़ा 25 नबंवर (ध्रुव कलूचा) निगम चुनावों से कांग्रेस नहीं भाजपा व उसके पूर्व मेयर घबरा रहे है,क्योंकि कुर्सी पर बैठ कर उन्होंने काम ही नहीं किया। कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में निगम चुनावों में कांग्रेस धुँआधार जीत प्राप्त करेगी तथा हर हाल में मेयर कांग्रेस की ही बनेगा। उक्त विचारों का प्रक्टावा फगवाड़ा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव बुगगा ने पूर्व मेयर अरुण खोसला के उस ब्यान पर प्रतिक्रिया देते कहे जिसमें उसने कहा था कि कांग्रेस पहले अपना मेयर का तो फाईनल कर दे। बुगगा ने कहा कि मेयर खोसला को अगर इतनी भी समझ नही कि पहले चुनाव होगा,फिर जीत तथा उसके बाद पार्टी योगय उम्मीदवार को देख कर मेयर घोषित करती है। इसलिए भाजपा ने अरुण खोसला को मेयर बना कर यह साबित कर दिया कि उनके पास योगय पार्षद ही नही था,जिसके लिए उसको कुर्सी पर बैठा दिया,जिसका परिणाम शहर व लोगो ने पांच साल भुगता।                                     बुगगा ने कहा कि मेयर पद पर रहते खोसला ने जो कुछ किया वो जनता के सामने है।...

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋੰ 1 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ ਪੂਰੇ ਰਾਜ ਵਿਚ ਕੀਤਾ ਨਾਈਟ ਕਰਫਿਊ ਦਾ ਐਲਾਨ

Image
  ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਰਹੇ ਕੋਰੋਨਾ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 1 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ ਪੂਰੇ ਰਾਜ ਵਿਚ ਨਾਈਟ ਕਰਫਿਊ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ।  ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਮਾਸਕ ਨਾ ਪਹਿਨਣ 'ਤੇ 1 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਜੁਰਮਾਨਾ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਇਕ ਫਰਮਾਨ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਰਹੇ ਕੋਰੋਨਾ ਕੇਸਾਂ ਦੇ ਸਖ਼ਤ ਮੂਡ ਵਿੱਚ ਹਨ। ਸਰਕਾਰ ਨੇ 1 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ ਪੂਰੇ ਰਾਜ ਵਿਚ ਨਾਈਟ ਕਰਫਿ. ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਮਾਸਕ ਨਾ ਪਹਿਨਣ 'ਤੇ 1 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਜੁਰਮਾਨਾ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਇਕ ਫਰਮਾਨ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਰਾਜ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਬੁਲਾਰੇ ਅਨੁਸਾਰ ਰਾਜ ਦੇ ਹਰ ਜ਼ਿਲੇ, ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਵਿਚ ਕੋਰੋਨਾ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਧੇ ਹਨ। ਇਸ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ 15 ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਨਾਈਟ ਕਰਫਿਊ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ।

ਕਪੂਰਥਲਾ ਅੰਦਰ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ ਮੁਕੰਮਲ- ਕੁੱਲ ਵੋਟਰ 608467 ਸਾਰੇ ਹਲਕਿਆਂ ਅੰਦਰ ਮਰਦ ਵੋਟਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਜਿਆਦਾ ਫਗਵਾੜਾ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਤੇ ਭੁਲੱਥ ਅੰਦਰ ਸਭ ਤੋਂ ਘੱਟ ਵੋਟਰ

Image
ਕਪੂਰਥਲਾ, 24 ਨਵੰਬਰ : (ਧਰੁਵ ਕਲੂਚਾ) ਕਪੂਰਥਲਾ ਜਿਲੇ 16 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਜਿਲੇ ਅੰਦਰ ਵੋਟਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 608467 ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਲਾ ਚੋਣ ਅਫਸਰ ਕਮ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਦੀਪਤੀ ਉੱਪਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁੱਲ ਵੋਟਰਾਂ ਵਿਚੋਂ 318128 ਮਰਦ ਅਤੇ 290309 ਔਰਤ ਵੋਟਰਾਂ ਹਨ, ਜਦਕਿ 30 ਤੀਜੇ ਲਿੰਗ ਵਾਲੇ ਵੋਟਰ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਜਿਲੇ ਅੰਦਰ ਕੁੱਲ 768 ਪੋਲਿੰਗ ਬੂਥ ਹਨ, ਜਿਨਾਂ ਵਿਚੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਫਗਵਾੜਾ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਅੰਦਰ 220, ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਅੰਦਰ 190, ਕਪੂਰਥਲਾ ਅੰਦਰ 184 ਤੇ ਭੁਲੱਥ ਅੰਦਰ 174 ਬੂਥ ਹਨ। ਵੋਟਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਵੀ ਫਗਵਾੜਾ ਹਲਕੇ ਅੰਦਰ 186598 ਵੋਟਰ ਹਨ, ਜੋ ਕਿ ਬਾਕੀ ਹਲਕਿਆਂ ਤੋਂ ਜਿਆਦਾ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਅੰਦਰ 144854, ਕਪੂਰਥਲਾ ਅੰਦਰ 143432, ਭੁਲੱਥ ਅੰਦਰ 133583 ਵੋਟਰ ਹਨ। ਚਾਰਾਂ ਹਲਕਿਆਂ ਅੰਦਰ ਮਰਦ ਵੋਟਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਜਿਆਦਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਫਗਵਾੜਾ ਵਿਖੇ ਮਰਦ 98268 ਤੇ ਔਰਤ ਵੋਟਰ 88323, ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਅੰਦਰ ਮਰਦ 76739 ਤੇ ਮਹਿਲਾ ਵੋਟਰ 68113, ਕਪੂਰਥਲਾ ਅੰਦਰ ਮਰਦ 75300 ਜਦਕਿ ਮਹਿਲਾ ਵੋਟਰ 68113 , ਭੁਲੱਥ ਹਲਕੇ ਅੰਦਰ ਮਰਦ ਵੋਟਰ 67821 ਤੇ ਮਹਿਲਾ ਵੋਟਰ 65760 ਹਨ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭਾਰਤੀ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਸਮਾਂ ਸਾਰਣੀ ਮੁਤਾਬਿਕ 5 ਤੇ 6 ਦਸੰਬਰ ...

शहर की सडक़ो का सुधार मेरी जिम्मेवारी,आदर्श शहर बनाने के लिए सडक़ो का चाक चौबंद होना लाजमी-बलविंदर सिंह धालीवाल -तीन वार्डो मेंं 1 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से सडक़ो का काम शुरु,धालीवाल ने वार्ड नंबर 1,2,4 में किए उदघाटन

Image
फगवाड़ा 21 नबंवर (ध्रुव कलूचा) जब से फगवाड़ा में विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल का कार्यकाल शुरु हुआ है,शहर में सभी ओर विकास कार्यो की अंधेरी आई है। शहर व गांवों की सडक़ो का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। फगवाड़ा में आज वार्ड नंबर 1,2,4 में 1 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से सडक़ो के नवनिर्माण के काम शुरु करवाए गए है।                           फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने आज इन सडक़ो के काम का उदघाटन किया। इस मौके उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यो को बड़ी तेजी से किया जा रहा है। पहले शहर व गांवों की सडक़ो की तरफ किसी ने ध्यान ही नहीं दिया था। जो नए इलाके नगर निगम की हद में शामिल किए गए थे वो बेहद दयनीय हालत में थे। लोग नर्क से बदतर जिंदगी जीने को विवश थे। बड़े बड़े विकास कार्यो की बाते करने वाले जो 500 करोड़ रुपए खर्चने का दावा कर रहे थे,पता नही शहर को साफ सुथरी सडक़े ही नही दे सके। उन्होंने बताया कि फगवाड़ा के लोगो ने थोड़े से समय  में उनको बहुत प्यार दिया है तथा उन पर विश्वास व भरोसा प्रक्ट किया है...

लायंस क्लब फगवाड़ा सिटी ने जरूरतमंद परिवार की कन्या के विवाह पर भेंट की आर्थिक सहायता * जरूरतमंदों की सेवा सहायता रहेगी जारी : गुरदीप सिंह कंग

Image
फगवाड़ा 21 नवंबर (ध्रुव कलूचा) लायंस क्लब फगवाड़ा सिटी की ओर से आज क्लब के चार्टर प्रधान तथा लायंस क्लब 321-डी के जोन चेयरमैन गुरदीप सिंह कंग के नेतृत्व में एक जरूरतमंद परिवार को कन्या के विवाह पर बतौर शगुन 5100 रुपए की आर्थिक सहायता राशी भेंट की गई। लायन गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि क्लब की तरफ से पहले भी इस प्रकार के प्रयास होते रहे हैं और भविष्य में भी जरूरतमंदों की हर संभव सेवा सहायता जारी रखी जायेगी। उन्होंने परिवार को विवाह की शुभकामनाएं देते हुए कन्या के सुखी विवाहित जीवन की परमात्मा से प्रार्थना की। इस अवसर पर क्लब सचिव लायन अतुल जैन, कैशियर सुनील ढींगरा, पी.आर.ओ. अमित शर्मा आशु, रमेश शिंगारी, जुगल बवेजा, संजीव लांबा, जतिन्दर सिंह, अश्वनी कवातरा, शशि कालिया, मनजीत सिंह, सुमित भंडारी, विपन ठाकुर, सतपाल कोछड़, अजय कुमार, परवीन कुमार, जसवीर माही, विपन कुमार, संजीव सूरी, राजेश सेठी, जगदीश कुमार, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

छट्ठी माता सबकी मनोकामना पूरी करे-बलविंदर सिंह धालीवाल विधायक धालीवाल ने अलग अलग स्थानों पर स्थापित व्रत स्थलो पर किया दौरा,दी बधाई

Image
फगवाड़ा 20 नवंबर (ध्रुव कलूचा) शहर में आज छट्ठी मैय्या के व्रत के आयोजन को लेकर अलग अलग क्षेत्रों में काफी गहमा गहमी है। यूपी बिहार से आने वाले प्रवासी भाई बहनों में तीन दिवसीय व्रत को लेकर काफी उत्साह पाया जा रहा है। फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) जो काफी दिनों में मुख्य आयोजन स्थल अर्बन एस्टेट नहर पर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों तथा सभी अवश्यक सुविधाए प्रदान करने के लिए गंभीरता से लगे हुए थे। आज उन्होंने अलग स्थानों का दौरा कर छट्ठ व्रतियों का उत्साह वर्धन किया व बधाई दी। उनके साथ विनोद वरमानी,नरेश भार्दवाज चेयरमैन मार्किट कमेटी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव बुगगा, पूर्व अध्यक्ष गुरजीत पाल वालिया,पूर्व पार्षद तृप्ता शर्मा, बंटी वालिया,हुस्सन लाल, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ खुल्लर,अविनाश गुप्ता, दिगविजय शर्मा, सुशील मैनी,रविंदर चावला, गुरमीत बेदी,गुरशिंदर सिंह भी थे। धालीवाल ने आज अर्बन एस्टेट, पीपारंगी,खेड़ा कालोनी, गोविंद पुरा,शिव पुरी में व्रत पंडालों पर पहुंचे। इस मौके प्रबंधकों ने स.धालीवाल का स्वागत किया। सभी को बधाई देते विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल न...

लायँस क्लब फगवाड़ा सर्विस ने सरकारी स्कूल चाचोकी में इंटर लिंकिंग टाईलों का फर्श लगवाया

Image
फगवाड़ा 20 नवंबर (ध्रुव कलूचा) समाज सेवा में अग्रणी व लायन डिस्ट्रिकट 321-डी में इलैवन स्टार गोल्ड क्लब के तौर पर निवाजी गई लायँस क्लब फगवाड़ा सर्विस द्वारा लायन अध्यक्ष इंद्रजीत पनेसर की अध्यक्षता में सरकारी स्कूल चाचोकी में इंटर लिंकिंग  टाईलों का फर्श लगवाने का काम शुरु किया गया। इस प्रोजेक्ट के डायरैक्टर लायन अवतार सिंह बांसल थे,जिनके एनआरआई  मित्र सुरेंदर सिंह यूएसए के सहयोग से यह काम करवाया गया। इस मौके लायन इंद्रजीत पनेसर व लायन पीआरओ रणजीत मल्हन ने बताया कि क्लब ने स्कूल में पहले भी  स्मार्ट कलास रुम बनवा कर दिया था तथा अब फर्श लगवाने का का काम एनआरआई सुरेंंदर सिंह यूएसए के सहयोग से किया जा रहा है। जिससे बरसात के दिनों में विदियार्थीयों को फर्श न होने से आने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी। इस मौके स्कूल प्रिंसीपल इंद्रजीत सिंह ने लायँस क्लब फगवाड़ा सर्विस का स्टाफ व विदियार्थीयों की ओर से धन्यावाद किया तथा कहा कि क्लब हमेशा ही समाज सेवा के काम में लगा रहता है। वो परमात्मा से चरणों में प्रार्थना करते है कि वो उनको तंदरुस्ती व लंबी आयु प्रदान करे तांकि वो समाज सेवा क...

संपूर्ण विश्व ने माना था,श्रीमति इंदिरा गांधी के नेतृत्व का लोहा-बलविंदर सिंह धालीवाल -ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति गांधी को उनकी जयंती पर किया याद

Image
फगवाड़ा 19 नबंवर (ध्रुव कलूचा) देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उनको नमन करने के लिए ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा ने अध्यक्ष संजीव बुगगा की अगुवाई में एक समागम का आयोजन सिटी क्लब में किया। जिसमें फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने विशेष तौर पर शिरकत की। स बलविंदर सिंह धालीवाल ने सभी कांग्रेसी नेताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री इंदिरा गांधी एक महान दूरदर्शी नेता थी,जिनके शक्तिशाली व निर्भय नेतृत्व का लोह संपूर्ण विश्व मानता था,जिसके चलते भारत की ओर कोई आंख उठा कर देखने का साहस नही कर सका। उन्होंने देश की एकता व अखंडता को सर्वोपरि माना तथा सदैव देश को आगे ले जाने के लिए संर्घषशील रही। यहीं नही देशभक्ति की गुढ़ती उनको विरासत में मिली जिसके चलते स्वतंत्रता संग्राम में बाल टोली बना कर स्वतंत्रता सेनानीयों को लिए काम करती रही। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता को खतरे में देख कर उनको कुछ कड़वे निर्णय लेने पड़े तथा जिसके लिए उनको अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी। उनको इस बात का अहसास पहले ही हो गया ...

समाज से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिये जागरुक हों युवा : गुरदीप कंग * फोरम से जुडऩे की भी की अपील

Image
फगवाड़ा 19 नवंबर (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम फगवाड़ा के शाखा प्रधान गुरदीप सिंह कंग तथा महासचिव अतुल जैन ने आज यहां बातचीत में कहा कि उनका लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को फोरम के साथ जोडऩे का है जिसके लिये प्रयास किये जा रहे हैं। समाज से भ्रष्टाचार तभी खत्म हो सकता है यदि युवा जागरुक हों। यदि किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नजर में आता है तो उसके विरुद्ध युवा ही मुखरता से आवाज उठा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से पुरजोर अपील कर कहा कि समाज से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिये फोरम के साथ जुड़ें। उन्होंने शहर के हर वार्ड तथा ग्रामीण स्तर पर भी फोरम के युनिट गठित करने की बात कही। साथ ही बताया कि हर गांव तथा हर वार्ड में युनिट बना कर भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरुकता अभियान छेड़ा जाएगा। गुरदीप सिंह कंग के अलावा अतुल जैन ने कहा कि भ्रष्टाचार भारत के विकास में सबसे बड़ी रुकावट है। विदेशों में बसे भारतीय भी इस बात को लेकर दुखी रहते हैं कि भारत आकर उन्हें हर छोटा-बड़ा काम करवाने के लिये रिश्वत देने को विवश होना पड़ता है जबकि विदेशों में ऐसा कुछ नहीं है। अप्रवासी भारतीयों में भ्रष्टाचारी समाज की जो तस्...

भगवान विश्वकर्मा के आर्शीवाद के बिना दुनिया का विकास संभव ही नही था-बलविंदर सिंह धालीवाल -श्री विश्वकर्मा दिवस के मौैके पर प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में आर्शीवाद लेने पहुंचे विधायक धालीवाल

Image
फगवाड़ा 15 नबंवर (ध्रुव कलूचा) भगवान विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर कला कौशल के देवता भगवान विश्वकर्मा का अर्शीवाद लेने के लिए प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड पर आयोजित समागम में फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) साथीयों समेत पहुंंचे। इस मौके  मंदिर में मत्था टेक व आर्शीवाद लिया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने दुनिया को कला व कारीगरी का जो वरदान दिया है उसके बिना दुनिया का विकास संभव ही नही था। जिस सृष्टी को हम इस आधुनिक रुप मे देख रहे है वो सब भगवान विश्वकर्मा का आर्शीवाद है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल का दूसरा फेस शुरु होने को है,हम सब भगवान विश्वकर्मा के चरणों में कामना करते है कि दुनिया को इससे निजात दिलाए। सबको अभी अधिक सावधानी रखने की अवश्यकता है। हमें अच्छे कल के लिए आज को सावधानी से जीने की आदत अपनानी होगी। इस मौके मंदिर कमेटी की ओर से अध्यक्ष बलवंत राए धीमान ने  विधायक धालीवाल व अन्य को सम्मानित किया गया । इस मौके पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज,विनोद वरमानी,ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुरजीत पाल वालिया,पूर्व पार्षद मनीष प्र...

हरेक वार्ड में साफ सुथरा पानी तथा सीवरेज सुविधा पहुंचाए जाएगी -धालीवाल वार्ड नंबर 45 में टयूबवैल के काम का उदघाटन किया विधायक धालीवाल ने

Image
फगवाड़ा 13 नबंवर (ध्रुव कलूचा) फगवाड़ा के वार्ड नंबर 45 किला मोहल्ला में टयूबवैल लगाने के काम की शुरुआत आज फगवाड़ा विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने अपने कर कमलो से की। स.धालीवाल ने कहा कि इस इलाके में पानी की बहुत किल्लत थी। मगर पहले किसी ने भी इस समस्या की ओर ध्यान नही दिया। उनके ध्यान में मामला लाए जाने पर इसमें टयूबवैल लगाने का काम शुरु कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि समूचे शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है तथा किसी इलाके के वासी उनके परिवार के सदस्य है तथा विकास के मामले में किसी से भेदभाव नही किया जाए। शहर के हरेक इलाके में साफ सुथरा पानी मिले तथा सीवरेज सुविधा हो इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उनको समय वेशक कम मिला है,पर शहर को आदर्श हल्का बनाने का काम पूरा हर हाल में किया जाएगा। इस मौके पर गुरदीप दीपा,पूर्व पार्षद ओम प्रकाश बिट्टू, रवि संधु, जगजीत बिट्टू हदियाबाद,सीता देवी, तिलक राज एसडीओ,सुनील पाराशर,अश्वनी शर्मा,संजीव टीटू, गुरदयाल भगतपुरा,पवित्र भगतपुरा, सौरभ जोशी,मीनाक्षी वर्मा, जाय उप्पल, बलवंत कोटरानी, गुरदयाल सैनी आदि मौजूद थे।

ਲੋਕ ਤਿਉਹਾਰਾ ਮੋਕੇ ਕਰੋਨਾ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਕਰਨ ਪਾਲਣਾ : ਰਮਨ ਕੁਮਾਰ# ਕੋਵਿਡ 19 ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਪਟਾਖ਼ੇ ਚਲਾਉਣ ਤੋਂ ਗ਼ੁਰੇਜ਼ ਹੀ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ

Image
ਫਗਵਾੜਾ (ਧਰੁਵ ਕਲੂਚਾ) ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੇ ਐਸ ਐਚ ਓ ਰਮਨ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਇਲਾਕਿਆ ਦੇ ਲੋਕਾ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆ ਕਿਹਾ ਕਿ 14 ਨੰਬਵਰ ਨੂੰ ਦੀਵਾਲੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਚ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਦੀਵਾਲੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਲੋਕ ਬੱਚਿਆਂ ਲੲੀ ਬਾਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਮਾਨ ਤੇ ਪਟਾਕੇ ਆਦਿ ਖਰੀਦ ਦੇ ਸਮੇ ੲਿਸ ਗੱਲ ਦਾ ਧਿਆਨ ਰੱਖਣ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਲਾਈਸੈਂਸ ਧਾਰਕ ਦੁਕਾਨਾ ਤੋ ਹੀ ਪਟਾਖਿਆ ਦੀ ਖਰੀਦ ਕਰਨ ਤੇ ਬਿਨਾ ਲਾਇਸੈਂਸ ਤੋਂ ਲਾੲੇ ਗੲੇ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੀਆ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੋਂ ਪਟਾਕੇ ਨਾ ਖ੍ਰੀਦਣ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਗਵਾੜਾ ਵਾਸੀਆ ਨੂੰ ਦੀਵਾਲੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਉਣ ਮੌਕੇ ਸਾਵਧਾਨੀ ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ ਨਾਲ ਪਾਲਨਾ ਕਰਨ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਤਹਿਤ ਪਟਾਖ਼ੇ ਚਲਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ  ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੋਵਿਡ 19 ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਬੱਚਿਆਂ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਤੇ ਕੋਵਿਡ ਪੀੜਤਾ ਦੀ ਸਿਹਤ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦਿਆਂ ਪਟਾਖ਼ੇ ਚਲਾਉਣ ਤੋਂ ਗ਼ੁਰੇਜ਼ ਹੀ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਨੂੰ ਸਾਫ਼-ਸੁਥਰਾ ਰੱਖਣ ਲਈ ੲਿਹ ਹੋਰ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਪਟਾਖ਼ੇ ਨਾ ਚਲਾਏ ਜਾਣ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਦੀਵਾਲੀ ਮੌਕੇ ਰਾਤ 8 ਵਜੇ ਤੋਂ 10 ਵਜੇ ਤੱਕ ਖਾਸ ਵਾਤਾਵਰਨ ਲੲੀ ਸੁੱਰਖਿਆ (ਗ੍ਰੀਨ) ਪਟਾਖਿਆ ਨੂੰ ਚਲਾਉਣ ਦੀ ਆਗਿਆ ਦਿੱਤੀ ਗੲੀ ਹੈ ਅੈਸ ਐਚ ਓ ਰਮਨ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਫਗਵਾੜਾ ਦੇ ਸਮੂਹ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦੀਵਾਲੀ ਦੀਆ ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ ਦਿੰਦਿਆ...

समाज से भ्रष्टाचार का समूल नाश ही आल इँडिया एंटी करप्शन फोरम का लक्ष्य : गुरदीप कंग * सरकार तथा जनता को भी करना होगा गंभीर प्रयास : अतुल जैन

Image
फगवाड़ा 10 नवंबर (ध्रुव कलूचा) आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम समाज से भ्रष्टाचार को खत्म करने के साथ ही समाज सेवा के लिये भी तन-मन से समर्पित है लेकिन भ्रष्टाचार का खात्मा तभी संभव है यदि केन्द्र तथा प्रदेशों की सरकारें भी प्रतिबद्धता से इस दिशा में आगे बढ़ें व लोगों का भी सहयोग प्राप्त होना बेहद जरूरी है। यह बात फोरम के शाखा प्रधान गुरदीप सिंह कंग तथा महासचिव अतुल जैन ने आज यहां वार्तालाप में कही। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल भ्रष्टाचार मिटाने की बात तो करते हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद ठोस कदम नहीं उठाये जाते और बहुत बार देखने में आता है कि लोग भी किसी न किसी लालच वश जाने-अन्जाने खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे देते हैं जिससे उन लोगों को दिक्कत होती है जिन्हें अपने जायज काम बिना किसी जल्दबाजी के करवाने में भी रिश्वत देनी पड़ती है। गुरदीप कंग ने कहा कि भ्रष्टाचार का दानव समाज को निगलता जा रहा है। इस समस्या से निपटने के लिये युवा पीढ़ी को मुखरता से आगे आना होगा क्योंकि युवा ही देश का भविष्य है जिसने भारत को उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाना है और देश की उन्नति के रास्ते में भ्रष्टाचार बड़ी रुकाव...

'ਸਮਾਰਟ ਵਿਲੇਜ਼' ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਇਕ ਸਾਲ ਅੰਦਰ ਬਦਲੇਗੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀ ਨੁਹਾਰ- ਧਾਲੀਵਾਲ ਪਿੰਡ ਹਰਬੰਸਪੁਰ ਵਿਖੇ 18 ਲੱਖ ਰੁਪੈ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਜ਼ਮੀਨਦੋਜ ਪਾਇਪਾਂ ਪਾ ਕੇ ਹੋਵੇਗੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ

Image
ਫਗਵਾੜਾ 11 ਨਵੰਬਰ (ਧਰੁਵ ਕਲੂਚਾ) ਫਗਵਾੜਾ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਸ. ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਅਗਲੇ ਇਕ ਸਾਲ ਅੰਦਰ  ਪਿੰਡਾਂ ਦੀ ਨੁਹਾਰ ਬਦਲ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਪਿੰਡਾਂ ਅੰਦਰ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ, ਸੀਵਰੇਜ਼, ਸਟਰੀਟ ਲਾਇਟਾਂ ਤੇ ਕੰਕਰੀਟ ਦੀਆਂ ਗਲੀਆਂ ਬਣਾਉਣ ਲਈ 'ਸਮਾਰਟ ਵਿਲੇਜ਼' ਯੋਜਨਾ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਅਗਲੇ ਇਕ ਸਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ-ਅੰਦਰ ਬੁਨਿਆਦੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਹਰ ਬਲਾਕ ਅੰਦਰ 5-5 ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿਕਸਤ ਕਰਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕ੍ਰਿਆ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈ ਹੈ।ਵਿਧਾਇਕ ਸ. ਧਾਲੀਵਾਲ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਹਰਬੰਸਪੁਰ ਵਿਖੇ  ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਲਈ ਜ਼ਮੀਨਦੋਜ਼ ਪਾਇਪਾਂ ਪਾਉਣ ਦੇ ਕੰਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਲਈ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਬੁਨਿਅਦੀ ਢਾਂਚੇ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਵੱਲ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤਵੱਜ਼ੋਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਵਿਖੇ 18 ਲੱਖ ਰੁਪੈ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਜ਼ਮੀਨਦੋਜ਼ ਪਾਇਪਾਂ ਪਾ ਕੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬੀ.ਡੀ.ਪੀ.ਓ. ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਦਿਆਲ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਾਰਾਈ ਚੇਅਰਮੈਨ, ਮੀਨਾ ਰਾਣੀ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਮੈਂਬਰ, ਦਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਮੈਂਬਰ, ਸ਼ਿਵ ਕੁਮਾਰ ਜੇ ਈ, ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ, ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ,...

समूह हिंदू संगठनों की तरफ से दशहरे के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के कुछ लोगों द्वारा किए गए अपमान के विरोध स्वरूप आज समूह हिंदू संगठनों की ओर से श्री हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन

Image
फगवाड़ा : (ध्रुव कलूचा) समूह हिंदू संगठनों की तरफ से दशहरे के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के कुछ लोगों द्वारा किए गए अपमान के विरोध स्वरूप आज समूह हिंदू संगठनों की ओर से श्री हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, जी टी रोड, फगवाड़ा में किया गया जिसमें शिवसेना पंजाब, शिव सेना (अखंड भारत), हिन्दू सुरक्षा समिति, आर एस एस, शिव सेना हिंदुस्तान, विश्व हिंदू संघ, हिन्दू शिव सेना, बजरंग दल, पंजाब हिंद फोर्स, सर्व शक्ति सेना तथा अन्य हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। समूह सदस्यों ने एक घंटा लगातार श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसके उपरांत भगवान की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। समारोह के बाद हिंदू नेता विपन शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य तथा देश का माहौल खराब करने के उद्देश्य से जो अमृतसर में कुछ देश विरोधी लोगों ने भगवान श्री राम जी की तस्वीरें एक पुतले पर चिपका कर अग्नि भेंट किया गया था, की सख्त शब्दों में निंदा की गयी। उन्होंने कहा कि बेशक सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन...

स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा द्वारा अध्यक्ष मदन मोहन खट्टर के नेतृत्व में मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी को अपनाने की अपील करते जागरूकता

Image
फगवाड़ा : (ध्रुव कलूचा) स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा द्वारा अध्यक्ष मदन मोहन खट्टर के नेतृत्व में  मेरा  कूड़ा मेरी जिम्मेदारी को अपनाने की अपील करते जागरूकता बोर्ड शहर के विभिन्न मोहल्लों हौंडा मोहल्ला बाबा बालकनाथ गली जलोटा मोहल्ला पुरानी तहसील आतिशबाजी मोहल्ला  रामगढ़िया गुरुद्वारा रोड गौशाला बाजार शिव मंदिर पक्का  भाग सिंदूरा देवी मंदिर चौक  इत्यादि क्षेत्रों में लगाए गए इस मौके प्रोजेक्ट इंचार्ज नीरज कुमार  एवं चेयरमैन रमन नेहरा भी उपस्थित रहे अध्यक्ष मदन मोहन खट्टर ने बताया कि जनवरी 2021 में जो राष्ट्रीय स्तर पर स्मार्ट सिटी की रैंकिंग होने जा रही है उनका प्रयास है कि वे नगर निगम को सहयोग करते हुए फगवाड़ा शहर को अव्वल दर्जे का स्मार्ट सिटी घोषित करवाएं उन्होंने जनसाधारण से अपील करते हुए कहा कि वे नित्य प्रतिदिन आने वाले सफाई सेवकों की घरों का कूड़ा करकट दें  और अपनी जिम्मेदारी का निर्धारण करें।

स्कालरशिप के मामले में अकाली कर रहे सियासत,फगवाड़ा में प्रस्तावित धरना सिर्फ राजसी साख बचाने की कवायद-फगवाड़ा कांग्रेस -केंद्र ने पैसा आनलाईन भेजा,पंजाब सरकार ने आनलाईन जारी किया,कैश का कोई लेनदेन नही,फिर घपला कैसे-नरेश भारद्वाज -अकाली अगर इतने ही दलित हितैषी,कांग्रेस देती है विधायक धालीवाल की तरफ से दी खुली बहस की चुनौती-संजीव बुगगा

Image
फगवाड़ा 8 नबंवर (ध्रुव कलूचा) केंद्र में रह कर किसानों के खिलाफ तीन बिल पास करवाने वाले तथा किसानो के रोष के देखते हुए अपने भाईवाल के साथ तोड़ बिछोड़ा करने वाले अकालीयों को असल में पंजाब में अपना भविष्य अंधकार में तथा सियासत खूह में पड़ती नजर आ रही है। जिसको बचाने के लिए तरलो मच्छी हो रहे सुखबीर बादल व उनका टोला स्कालरशिप के मामले में सियासी ड्रामा कर अपनी राजसी साख रुप डूबती नैय्या को बचाने की कवायद में है। उक्त विचारो का खुलासा आज फगवाड़ा में फगवाड़ा के वरिष्ठ कांग्रेसीयों द्वारा आयोजित प्रैस काफ्रेंस में मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव बुगगा ने किया।                       ब्लाक समिति चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, विनोद वरमानी,मार्किट कमेटी के उपचेयरमैन जगजीवन खलवाड़ा,सुशील मैनी,कुलदीप सिंह,ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखमिंदर सिंह रानीपुर,गुरजीत पाल की उपस्थिति में नरेश भारद्वाज ने कहा कि केंद्र ने आनलाईन पैसा भेजा,पंजाब सरकार ने स्कूलो कालेज की प्रिंसीपल/ स्कुल मुखी द्वारा वैरीफाईड डिम...

ਸੈਰ ਕਰਨ ਗਈ ਮਹਿਲਾਂ ਡਾਕਟਰ ਹੋਈ ਲਾਪਤਾ

Image
ਫਗਵਾੜਾ : (ਧਰੁਵ ਕਲੂਚਾ) ਇਸ ਸਮੇਂ ਦੀ ਵੱਡੀ ਖਬਰ ਫਗਵਾੜਾ ਸ਼ਹਿਰ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਿਥੇ ਸੈਰ ਕਰਨ ਗਈ ਮਹਿਲਾਂ ਡਾਕਟਰ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਲਾਪਤਾ ਹੋ ਗਈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਫਗਵਾੜਾ ਦੇ ਇਕ ਪਾਸ਼ ਇਲਾਕੇ ਹਰਗੋਬਿੰਦ ਨਗਰ ਵਿਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਇਕ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਡਾਕਟਰ ਸਵੇਰੇ ਸੈਰ ਲਈ ਗਈ ਸੀ, ਪਰ ਅਜੇ ਤਕ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਆਈ। ਉਕਤ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲਣ 'ਤੇ ਫਗਵਾੜਾ ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ' ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਹਿਲੂਆਂ ਤੋਂ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

8 ਨਵੰਬਰ ਦਿਨ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਜ਼ਰੂਰੀ ਮੁੱਰਮਤ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਕਿੱਥੇ ਕਿੱਥੇ ਰਹੇਗੀ ਬੰਦ

Image
ਫਗਵਾੜਾ (ਧਰੁਵ ਕਲੂਚਾ) ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਬਿਜਲੀ ਨਿਗਮ ਲਿਮ: ਟੈਕਨੀਕਲ ਯੂਨਿਟ ਨੰਬਰ 2 ਦੇ ਸਹਾਇਕ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਸਬਰਬਨ ਸਬ ਡਵੀਜ਼ਨ ਫਗਵਾੜਾ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਇਕ ਪ੍ਰੈਸ ਨੋਟ ਜਾਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਿਤੀ 8 ਨੰਵਬਰ ਦਿਨ ਐਤਵਾਰ 132 ਕੇ ਵੀ ਸਬ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬੰਗਾ ਰੋਡ ਫਗਵਾੜਾ ਤੋਂ ਚੱਲਦੇ 11ਕੇ ਵੀ ਫੀਡਰਾ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰੀ ਮੁੱਰਮਤ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਨਿਊ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ , ਰਤਨਪੁਰਾ , ਸੈਂਟਰਲ ਟਾਊਨ , ਹਰਗੋਬਿੰਦ ਨਗਰ , ਨਿਊ ਪਟੇਲ ਨਗਰ , ਸਟਾਰਚ ਮਿਲ , ਬਾਂਸਾਂ ਵਾਲਾ ਬਾਜ਼ਾਰ , ਸੁਭਾਸ਼ ਨਗਰ , ਬਾਲਮੀਕ ਮੁੱਹਲਾ , ਪੂਰਬੀਆ ਮੁੱਹਲਾ , ਕੋਲਸਰ ਮੁੱਹਲਾ , ਫ੍ਰੈਡਜ ਕਲੋਨੀ , ਤਾਰੂ ਕਾ ਵਾੜਾ , ਖੋਥੜਾ ਰੋਡ , ਜੰਡਿਆਲੀ ਕਲਾਂ , ਖੋਥੜਾ , ਆਦਿ ਇਲਾਕਿਆ ਵਿੱਖੇ ਸਵੇਰੇ 9.00 ਵਜੇ ਤੋਂ ਦੁਪਹਿਰ 1.00 ਵਜੇ ਤੱਕ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਬੰਦ ਰਹੇਗੀ ਜਦਕਿ ਪਟੇਲ ਨਗਰ, ਸਰਾਏ ਰੋਡ, ਜੀ ਟੀ ਰੋਡ, ਪਾਵਰ ਕਲੋਨੀ ਬੰਗਾ ਰੋਡ, ਸੁਖਚੈਨ ਨਗਰ, ਮੇਹਲੀ, ਰਵਿਦਾਸ ਨਗਰ, ਗੂਰੂ ਨਾਨਕ ਨਗਰ, ਢਿੱਲੋਂ ਨਗਰ, ਫਰਾਲਾ ਰੋਡ, ਜੰਡਿਆਲੀ ਖ਼ੁਰਦ, ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ, ਓਂਕਾਰ ਨਗਰ, ਸ਼ਾਮ ਨਗਰ, ਗ੍ਰੈਟਰ ਕੈਲਾਸ਼, ਪੀਪਾਰੰਗੀ, ਸਤਨਾਮਪੁਰਾ, ਆਦਰਸ਼ ਨਗਰ, ਮਨਸ਼ਾ ਦੇਵੀ ਨਗਰ, ਹਦੀਆਬਾਦ, ਭਗਤਪੁਰਾ, ਸ਼ਹੀਦ ਉਧਮ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਆਦਿ ਇਲਾਕਿਆ ਵਿੱਖੇ ਦੁਪਹਿਰ 1.00 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸ਼ਾਮ 5.00 ਵਜੇ ਤੱਕ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਬੰਦ ਰਹੇਗੀ।

ਜ਼ਰੂਰੀ ਮੁੱਰਮਤ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਕਿੱਥੇ ਕਿੱਥੇ ਬਿਜਲੀ ਸਪਲਾਈ ਰਹੇਗੀ ਬੰਦ

Image
ਫਗਵਾੜਾ (ਧਰੁਵ ਕਲੂਚਾ) ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਬਿਜਲੀ ਨਿਗਮ ਲਿਮ: ਟੈਕਨੀਕਲ ਯੂਨਿਟ ਨੰਬਰ 3 ਹਦੀਆਬਾਦ ਦੇ ਸਹਾਇਕ ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪਾਲ ਨੇ ੲਿੱਕ ਪ੍ਰੈਸ ਨੋਟ ਜਾਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਿਤੀ 8 ਨੰਵਬਰ ਦਿਨ ਅੈਤਵਾਰ ਨੂੰ ਲਾਈਨਾਂ ਦੀ ਜਰੂਰੀ ਮੁੱਰਮਤ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕੰਮਾ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਸਮਾ ਸਵੇਰੇ 1.00 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸ਼ਾਮ 5.00 ਵਜੇ ਤੱਕ ਮੁੱਹਲਾ ਸਤਨਾਮਪੁਰਾ, ਆਦਰਸ਼ ਨਗਰ, ਮਨਸ਼ਾ ਦੇਵੀ ਕਲੋਨੀ, ਮੇਹਟਾ ਕਲੋਨੀ, ਧਿਆਨ ਸਿੰਘ ਕਲੋਨੀ, ਰਾਜਾ ਗਾਰਡਨ, ਭਾਣੋਕੀ ਰੋਡ, ਭਗਤਪੁਰਾ, ਸ਼ਹੀਦ ਉਧਮ ਸਿੰਘ ਨਗਰ, ਖੇੜਾ ਕਲੋਨੀ, ਕੋਟਰਾਣੀ, ਪ੍ਰੀਤ ਨਗਰ, ਜੀ ਟੀ ਰੋਡ, ਚਾਹਲ ਨਗਰ, ਅਤੇ ਪਲਾਹੀ ਰੋਡ ਫਗਵਾੜਾ ਆਦਿ ਇਲਾਕਿਆ ਚ ਬਿਜਲੀ ਬੰਦ ਰਹੇਗੀ।

भगवान वाल्मीकि जी ने अज्ञान के अंधेरे में भटक रही कौम को ज्ञान का रास्ता दिखाया-धालीवाल दरवेश पिंड में भगवान वाल्मीकि मंदिर में नतमस्तक हुए विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल

Image
फगवाड़ा 4 नबंवर (ध्रुव कलूचा) भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित फगवाड़ा के दरवेश पिंड में करवाए गए एक धार्मिक समागम में फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) ने शिरकत की तथा भगवान वाल्मीकि महाराज के चरणों में शीश निवा कर आर्शीवाद हासिल किया । उन्होंने अपने कर कमलों से झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की। इस मौके संगत को संबोधन करते भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सदियों से लताड़ी जा रही कौम जो अज्ञान के अंधेरे में भटक रही थी को ज्ञान का रास्ता दिखाया। भगवान वाल्मीकि इस ब्राह्मंड की एक महान विभूति थे जिन्होंने श्री राम जन्म से पहले ही श्री रामायण की रचना कर अपनी अदभुत ज्ञान व विद्यिा का लोहा मनवाया। श्री रामायण में लिखित एक एक अक्षर मानव को मर्यादा में रहने तथा रिश्तों की कद्रों कीमतों की रक्षा कर पाठ पढ़ाता है। इस मौके गांव दरवेश पिंड की पंचायत,गणमान्यों व समागम प्रबंधकों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, विनोद वरमानी, मार्किट कमेटी के उपचेयरमैन जगजीवन खलवाड़ा,विक्की वालिया, जगजीत बिट्टू, आईबी के पूर...

भाजयुमों का जिला व मंडल स्तर पर ढांचे का गठन शीघ्र किया जाएगा-प्रतीक कपूर भाजयुमों प्रभारी मोर्चा के पदाधिकारियों से बैठक करने फगवाड़ा पहुंचे,कहा विधान सभा चुनावों के लिए हो तैयार

Image
फगवाड़ा 2 नबंवर (ध्रुव कलूचा) जिला भाजयुमों की एक अवश्यक बैठक जिला महासचिव नितिन चढ्ढा की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के निवास पर हुई जिसमें मोर्चा के प्रभारी प्रतीक कपूर विशेष रुप से उपस्थित हुए। जिसमें प्रतीक कपूर ने जानकारी देते बताया कि जैसा कि पार्टी हाईकमान का निर्णय है कि भाजपा इस बार पंजाब की 117 सीटों पर विधान सभा चुनाव लडऩे जा रही है। जिसके लिए स्टेट स्तर से बूथ स्तर तक तैयारिया शुरु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने के केंद्र सरकार की मोदी सरकार की जनकल्याण नीतियों का जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। पंजाब में कांग्रेस द्वारा सत्ता से आने से पूर्व किए चुनावी वायदो को ना पूरा करना,जहरीली शराब घोटाला,बीज घोटाला,स्कालरशिप घोटालों को बाद लगता है पंजाब में सरकार नही घोटाले चल रहे है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की फ्रंटल फोर्स है,जिसको बड़ी मेहनत व गंभीरता से काम करना है। अधिक से अधिक युवाओं को साथ जोडऩा तथा पार्टी कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाना एक मात्र ध्येय बना ले। कपूर ने कहा कि इसके लिए जिला स्तर व मंडल स्तर पर जो ढांचे अधूरे है उनको...

रिजैंसी टाउन में 6 महीने से ब्लाक सीवरेज का मामला ध्यान में आने पर विधायक धालीवाल ने लिया तुरंत एक्शन -जालंंधर से सुपर सक्शन मशीन मंगवा कर करवाया काम चालू,पूर्व पार्षद संगीता गुप्ता ने किया स.धालीवाल का धन्यावाद

Image
फगवाड़ा 2 नबंवर (ध्रुव कलूचा) फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल शहर की छोटी से छोटी समस्या के ध्यान में आने पर तुरंत संजीदगी के उसके समाधान का प्रयास करते है। उनका कहना है कि किसी की कोई समस्या हल नही होती तो उनके घर के दरवाजे 24 घंटे खुले है,कोई भी किसी भी समय आकर उनको मिल कर अपनी समस्या बता सकता है।                  इसी प्रकार की समस्या उस समय सामने आई जब वार्ड नंबर 22 में पड़ते रिजैंसी टाउन में पिछले 6 महीने सीवरेज ब्लाकेज की समस्या थी,जिसका समाधान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मशीनरी से संभव नही था। इलाका वासियों ने पूर्व पार्षद संगीता गुप्ता के ध्यान में सारा मामला ध्यान में लाया। जिन्होंने विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के ध्यान में लाकर इसके समाधान कर इलाका वासियों को राहत पहुंचाने की मांग की। स.धालीवाल ने नगर निगम कमिशनर राजीव वर्मा से सारा मामला डिस्कस किया व इसके समाधान के लिए जालंधर के राए कस्ट्रंकशन के मालिक गुलशन राय से सुपर सक्शन मशीन लाकर सीवरेज साफ करवाने का काम शुरु करवाया। स.धालीवाल ने कहा कि उन्होंने खुद्द मौके पर जाकर काम शुरु ...

नौजवान धार्मिक समिति खलवाड़ा गेट की ओर से मां भगवती के 21वेंं विशाल भगतवती जागरण का आयोजन -विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल विशेष रुप से हुए उपस्थित

Image
फगवाड़ा 2 नबंवर (ध्रुव कलूचा) नौजवान धार्मिक समिति खलवाड़ा गेट की ओर से एन आर आई परिवारों  के सहयोग भगवती का 21वां विशाल भगवती जागरण का आयोजन बड़ी श्रद्दा व धूमधाम से किया गया, जिसमें फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आईएएस) विशेष रुप से उपस्थित हुए व मां का आर्शीवाद लिया।  जागरण में पूजा अर्चना की रस्म प्रबंधकों ने अदा की गई। वहीं चुनरी की रस्म जागरण में आए गणमान्यों ने अदा की। मां भगवती के जागरण की शुरुआत भक्तों द्वारा गणेश वंदना के साथ की गई। इस उपरांत प्रसिद्ध भजन गायक जसवीर माही एंड पार्टी की ओर से मां की महिमा का गुणगान किया गया। जागरण में विशेष सहयोग दविंदर तलवाड़,रवि तलवाड़,हरमेल तलवाड़, सन्नी बिलगा ने दिया। स धालीवाल ने सभी मां भक्तों को जागरण की बधाई दी तथा सरबत के भले के लिए मां के चरणों में अरदास की। कमेटी सदस्यों की ओर से स.धालीवाल व अन्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर अंकुश प्रभाकर,अंकुश वधवा, धु्रव कलूचा, पुनीत प्रभाकर, सन्नी वधवा, साहिल खुराना, जतिन कलूचा, गगन तलवाड़,...